सेवा संकल्प अभियान : CM डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Seva Sankalp Abhiyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में तैयारियों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से जरूरी मुद्दों पर बात की।

सेवा संकल्प अभियान : CM डॉ. मोहन यादव ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Seva Sankalp Abhiyan : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल स्थित अपने निवास के समत्व भवन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अभियान से जुड़ी अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से अभियान की प्रस्तावित रूपरेखा और इससे जुड़े विभिन्न कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

अभियान के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में अधिकारियों से अभियान को प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से लागू करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने तैयारियों की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से जरूरी मुद्दों पर बात की। मुख्यमंत्री ने अभियान के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सफल क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी स्तरों पर जरूरी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। बैठक में अभियान से जुड़े विभिन्न पहलुओं और आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

17 सितंबर से शुरू होगा अभियान 

बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान सेवा गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों से देश व मध्यप्रदेश में हुए बदलावों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। यह जानकारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की में दी। पूरी खबर पढ़ें