Commonwealth Games 2026: Dilip Mahadu Gavit ने दिलाया भारत को तीसरा गोल्ड
Commonwealth Games में पैरा 100m रेस में Dilip Mahadu Gavit पहले तो Mohammed Basil दूसरे नंबर पर रहे, लॉन्ग जंप में Murali Sreeshankar को मिला सिल्वर, मेडल टैली में भारत आठवें स्थान पर
Commonwealth Games 2026 के 7वें दिन भारत के Dilip Mahadu Gavit ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की Para T47 100m स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने 100 मीटर की दौड़ 10.71 सेकेंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। यह Commonwealth Games 2026 में भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है।
इस मुकाबले में भारत के ही Mohammed Basil ने 10.83 सेकेंड के समय के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वहीं England के Kevin Santos ने 10.85 सेकेंड का समय लेकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।
T47 कैटेगरी क्या है?
Para T47 कैटेगरी उन खिलाड़ियों के लिए होती है जिनके एक या दोनों हाथों में शारीरिक अक्षमता होती है। इसमें हाथ का कोई हिस्सा न होना या हाथ की कार्यक्षमता प्रभावित होना शामिल है। इसके बावजूद खिलाड़ी ट्रैक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
इससे पहले भारत के लिए Sharmila Dhankhar ने महिलाओं की Para Shot Put F57 स्पर्धा में गोल्ड जीता था। वहीं, Mirabai Chanu ने 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
Murali Sreeshankar ने जीता सिल्वर
Commonwealth Games के 7वें दिन भारत को एथलेटिक्स में एक और सफलता मिली। Murali Sreeshankar ने पुरुषों की Long Jump स्पर्धा में 8.09 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर मेडल जीता। वह लगातार दो Commonwealth Games में लॉन्ग जंप का सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्पर्धा का गोल्ड Jamaica के Tajay Gayle ने 8.15 मीटर की छलांग के साथ अपने नाम किया।
मेडल टैली में भारत आठवें स्थान पर
7वें दिन के मुकाबलों के बाद भारत के खाते में 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज सहित कुल 15 मेडल हो गए हैं। इसके साथ ही भारतीय टीम मेडल टैली में फिर से 8वें स्थान पर पहुंच गई है। एक दिन पहले भारत 9वें स्थान पर था।
वहीं Australia 47 गोल्ड सहित कुल 103 मेडल के साथ मेडल टैली में पहले स्थान पर बना हुआ है। दूसरी ओर भारतीय बॉक्सिंग टीम के छह मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, जिससे इस खेल में भारत के कम से कम 10 मेडल पक्के हो गए हैं।
Varsha Shrivastava 
