केंद्र सरकार ने 3 नई एयरलाइंस को दी मंजूरी, IndiGo का खेल खत्म!
केंद्र सरकार ने तीन नई एयरलाइंस शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को मंजूरी देकर भारतीय एविएशन मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने का कदम उठाया है।
इंडिगो की लगातार फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद अब केंद्र सरकार ने नया कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने तीन नई एयरलाइंस को मंजूरी दी है। फ़िलहाल एविएशन मार्केट में IndiGo और Air India Group की डुओपॉली है। लेकिन अब इन दोनों को टक्कर देने के लिए 3 नई एयरलाइंस आ रही हैं, जिससे एविएशन मार्केट में IndiGo और Air India Group को कड़ी कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने 23 दिसंबर को सूचना दी कि उन्होंने तीन नई एयरलाइंस की टीमों से मुलाकात की है और नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी जारी कर दिया है। इन तीन एयरलाइंस में Shankh Air, अल हिंद एयर और FlyExpress शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-
"पिछले एक हफ्ते में, भारतीय आसमान में उड़ान भरने की चाह रखने वाली नई एयरलाइंस — शंख एयर (Shankh Air), अल हिंद एयर और FlyExpress — की टीमों से मिलकर खुशी हुई। शंख एयर को पहले ही मंत्रालय से NOC मिल चुका है, जबकि अल हिंद एयर और फ्लाई एक्सप्रेस को इस हफ्ते NOC मिल गए हैं।"

2026 से शुरू होगी सेवा
शंख एयर का कहना है कि वह 2026 की पहली तिमाही में उड़ान सेवाएं शुरू करेगा। शंख एविएशन ने 24 दिसंबर को कहा कि उनकी एयरलाइंस की फ्लाइट्स तकनीकी समीक्षा से गुजर रही हैं और जल्द ही भारत में डिलीवरी के लिए तैयार हो जाएंगी। वहीं, अल हिंद एयर ATR 72-600 टर्बोप्रॉप विमानों को रीजनल कम्यूटर एयरलाइन के रूप में लॉन्च करने की योजना बना रही है।


