RKDF में मेगा ओपन कैंप, 56 कंपनियों ने दिए छात्रों को नौकरी के अवसर
आरकेडीएफ में ‘युवा संगम-2026’ मेगा ओपन कैंपस प्लेसमेंट, 56 कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
भोपाल। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय एवं जिला रोजगार कार्यालय, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में ‘युवा संगम-2026’ मेगा ओपन कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की 56 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लेते हुए विद्यार्थियों को रोजगार एवं करियर मार्गदर्शन के अवसर प्रदान किए।

चयनित विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुनील कपूर, कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर, कुलगुरु डॉ. विजय अग्रवाल, बी.एन. सिंह, सुनील पाटिल एवं रत्नेश जैन ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कुलगुरु डॉ. विजय अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार के लिए तैयार करना भी है।

विश्वविद्यालय के कैरियर डेवलपमेंट सेंटर, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट विभाग और जिला रोजगार कार्यालय के सहयोग से आयोजित इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में इंजीनियरिंग (बी.टेक./एम.टेक.), फार्मेसी, कृषि, एमबीए, कॉमर्स, डिप्लोमा इंजीनियरिंग सहित विभिन्न व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। चयन प्रक्रिया के तहत पंजीयन, दस्तावेज़ सत्यापन, लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए गए।

इस मेगा ओपन कैंपस में साल 2024, 2025 और 2026 के उत्तीर्ण सहित अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों के मानव संसाधन (एचआर) अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी योग्यता एवं कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिला।

स्वप्निल श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे केवल वेतन पैकेज के आधार पर नहीं, बल्कि भविष्य में करियर विकास और सीखने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रोजगार का चयन करें। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रो. वी.के. सेठी ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय में संचालित शोध गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में कुलसचिव डॉ. सतेंद्र ठाकुर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
Sunday, 20 Sep, 2026
Wednesday, 23 Sep, 2026
Tuesday, 19 May, 2026
बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में...
Saturday, 02 May, 2026
राजा शिवाजी’ एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, संघर्ष...
Tuesday, 25 Aug, 2026
Gwalior Kissing Car : पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक को अपनी कार पर बनाए गए किस मार्क...
12 hours ago
CEC ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में...
Sunday, 20 Sep, 2026
Riyadh Airport : रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ईंधन टैंक में आग...
Saturday, 19 Sep, 2026
Gold Silver Price Today : कोटक सिक्योरिटीज के सीनियर के अनुसार, दुनिया के कई केंद्रीय...
Monday, 07 Sep, 2026
Gold- Silver Price Drop : इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक,...
Tuesday, 01 Sep, 2026
Gwalior Short Encounter : डिलीवरी बॉय विवेक मीणा की हत्या के मामले में पुलिस ने...
Monday, 10 Aug, 2026
जबलपुर के रांझी में निकली संस्कार कांवड़ यात्रा, ढोल-नगाड़ों पर झूम उठा भक्तों का...
Sunday, 30 Aug, 2026
एवेरेस्ट हींग पर एक्शन के बाद पैक्ड फूड पर लाल चेतावनी लेबल का प्रस्ताव, जानिए क्या...

