वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता का फिर आया भूकंप, अब तक हो चुकी हैं 920 मौतें

वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता का फिर आया भूकंप, अब तक हो चुकी हैं 920 मौतें करीब 3300 लोग घायल मलबा हटाकर अपनों की तलाश में जुटे लोग

वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता का फिर आया भूकंप, अब तक हो चुकी हैं 920 मौतें

कराकस: वेनेजुएला में आए भूकंप के रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक सैकड़ों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में 25 जून को आए दो भूकंप के बाद शनिवार को एक और भूकंप आया। देश के उत्तरी तट के पास इस भूकंप की तीव्रता 4.9 रिक्टर मापी गई। रॉयटर्स के मुताबिक इसके झटके राजधानी कराकास और माराके में भी महसूस किए गए।

वहीं, पिछले भूकंप के तीन दिन बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हो गई है। 3360 से ज्यादा लोग घायल हैं, जबकि 51,700 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

वेनेजुएला के ला गुआइरा में क्षतिग्रस्त इमारत को देखता एक व्यक्ति।

मलबे से कुत्ते को रेस्क्यू करता हुआ एक शख्स 

भूकंप आने के बाद कई बिल्डिंग मलबे के ढेर में बदल गईं, कुछ को नुकसान पहुंचा है।

भूकंप के बाद कई परिवार हथौड़ों और दूसरे औजारों से इमारतों का मलबा हटाकर अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि अब तक 243 लोगों को जिंदा बचाया गया है। राहत और बचाव अभियान जारी है, इसलिए मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। कई इलाकों में सरकारी राहत टीमों की कमी के कारण लोग परिजन को ढूंढ़ने के लिए खुद मलबा हटाने में जुटे हैं। कई परिवार हथौड़ों और दूसरे औजारों से इमारतों का मलबा हटाकर अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं।

वेनेजुएला को मदद के लिए अमेरिका का समर्थन

अमेरिकी साउदर्न कमांड ने कहा है कि वह वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़ा है। अमेरिकी साउदर्न कमांड लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों की देखरेख करता है। कमांड ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के अनुरोध पर राहत और बचाव कार्यों के लिए जरूरी संसाधन तेजी से भेज रहा है, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके।

दुनिया के कई देशों से पहुंची राहत टीमें

वेनेजुएला सरकार के अनुसार, अमेरिका, मेक्सिको, कोलंबिया, अल सल्वाडोर, स्विट्जरलैंड समेत कई देशों के 861 बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी 25 अंतरराष्ट्रीय सर्च एंड रेस्क्यू टीमों के करीब 1000 आपातकर्मी भेजने की घोषणा की है। रेस्क्यू के लिए भारी मशीनें, दमकलकर्मी और आपातकालीन टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में पहुंच रही हैं। अमेरिका ने भी भूकंप राहत कार्य के लिए वेनेजुएला पर लगे कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में अस्थायी छूट देने का फैसला किया है।

वेनेजुएला में 4.9 तीव्रता का फिर भूकंप

दो विनाशकारी भूकंपों से तबाह हुए वेनेजुएला में स्थानीय समानुसार शुक्रवार दोपहर एक और भूकंप आया। देश के उत्तरी तट के पास इस भूकंप की तीव्रता 4.9 रिक्टर मापी गई। रॉयटर्स के मुताबिक इसके झटके राजधानी कराकस और माराके में भी महसूस किए गए।

67 लाख लोग प्रभावित, हजारों बेघर

इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) के अनुसार, भूकंप से वेनेजुएला में करीब 67.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें लगभग 20 लाख लोग राजधानी कराकस में रहते हैं। बड़ी संख्या में लोगों के घर ढह गए हैं। वे खुले आसमान के नीचे या अस्थायी शिविरों में रहने को मजबूर हैं।

नेशनल असेंबली के अध्यक्ष बोले- जिंदा निकाला गया हर व्यक्ति चमत्कार

वेनेजुएला के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने कहा कि मलबे से जिंदा निकाला गया हर व्यक्ति किसी चमत्कार से कम नहीं है। इससे पहले सरकार ने बताया था कि 39 हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भूकंप की भयावहता की असल तस्वीर अभी आना बाकी है। इस आपदा से वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को 9.5 लाख करोड़ रुपए के नुकसान हो सकता है।

भारत ने भी राहत सामग्री भेजी

भारत ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए 'ऑपरेशन अमिस्ताद' शुरू किया है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारतीय वायुसेना के दो C-17 विमान भारतीय सेना की फील्ड हॉस्पिटल यूनिट और 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला के साथ खड़ा है और राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।