सतना में नशीली कफ सिरप के साथ 2 सप्लायर गिरफ्तार, 72 शीशी जब्त
मैहर के अमरपाटन में पुलिस ने नशीली कफ सिरप के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया. 72 शीशी ऑनरेक्स सिरप जब्त हुई. एक अन्य सप्लायर की तलाश जारी है.
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मेडिकल नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत अमरपाटन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने नशीली कफ सिरप की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कोडीन फास्फेट युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप की 72 शीशियां और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रीवा भेज दिया गया.
अमरपाटन थाना पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती अमरपाटन में सफीक नाम का व्यक्ति अपने एक करीबी के साथ मिलकर नशीली दवाओं की बिक्री कर रहा है. सूचना यह भी थी कि सफीक ने अपने घर में बड़ी मात्रा में नशीली दवाओं का स्टॉक रखा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुरानी बस्ती में दबिश दी. तलाशी के दौरान पुलिस ने मो. सफीक उर्फ लाला और राहुल खटिक को गिरफ्तार किया. उनके पास से नशे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कोडीन फास्फेट युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप की 72 शीशियां बरामद हुईं.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले का खुलासा आरोपियों में से एक की पत्नी की शिकायत के बाद हुआ. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था. महिला ने अमरपाटन थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत की और पुलिस को बताया कि उसका पति मेडिकल नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें 11 सितंबर को अतुल पटेल निवासी कटिया खुर्द, थाना नादन देहात ने नशीली कफ सिरप उपलब्ध कराई थी. पुलिस अब अतुल पटेल की तलाश कर रही है. उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
यह कार्रवाई रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत के मार्गदर्शन में मेडिकल नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत की गई है. पुलिस का कहना है कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री और सप्लाई से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
सतना में नशीली कफ सिरप के साथ , 72 शीशी जब्त
Saturday, 23 Jan, 2021
Saturday, 25 Jan, 2020
Sunday, 25 Oct, 2020
Monday, 30 Nov, 2020
Monday, 26 Oct, 2026
Tuesday, 27 Oct, 2026
Monday, 26 Oct, 2026
6 hours ago
Singrauli News : व्यापारियों के साथ बैठक कर दी समझाइश, सड़क और नालियों पर कब्जा...
Tuesday, 20 Oct, 2026
भारत-न्यूज़ीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 20 अक्टूबर, 2026 से लागू, इससे भारतीय सामानों...
Thursday, 10 Sep, 2026
भारत के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच के लिए ब्राजील ने 26...
Thursday, 22 Oct, 2026
पिता 5 बार MPPSC में फेल हुए, बेटा जेल से हथकड़ी के बीच देता रहा एक्जाम, आखिरकार...
Tuesday, 25 Aug, 2026
CG Students Protest : पेंड्रावन के आत्मानंद स्कूल के बच्चों का आरोप है कि उनका कोर्स...
Saturday, 24 Oct, 2026
Jio Platforms IPO को 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। जानिए IPO में आए आवेदन, प्राइस...
9 hours ago
.सतना में दहेज हत्या के आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा: स्थायी वारंट जारी होने के बाद...
Friday, 09 Oct, 2026
Raipur Spa Center Drug : पुलिस टीम ने स्पा की आड़ में चल रहे ड्रग्स के कारोबार का...
Sunday, 19 Jul, 2026
FIFA World Cup 2026 Final में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने हैं. जानिए 5 बड़े फुटबॉल...
Friday, 23 Oct, 2026
तिब्बत में 7 तीव्रता का भूकंप, 16 मौतें, 54 घायल 10 किमी गहराई में था केंद्र पाकिस्तान-अफगानिस्तान...

