शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, निफ्टी 25,239 के पार पहुंचा

16 सितंबर को शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही, सेंसेक्स 595 और निफ्टी 170 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुए।

शेयर बाजार हरे निशान पर बंद, निफ्टी 25,239 के पार पहुंचा
GOOGLE

Share Market Update: 16 सितंबर को शेयर बाजार हरे रंग के साथ बंद हुआ. कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 595 अंक चढ़कर 82,381 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 170 अंक चढ़कर 25,239 पर बंद हुआ. आज शेयर मार्केट तेजी के साथ ही खुला था और थोड़े उतार चढाव के बाद बढ़त के साथ ही बंद हुआ. 

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर्स प्रॉफिट में रहें वहीं निफ्टी के 50 में से 42 शेयर्स में तेजी रहीं. बजाज फाइनेंस,अडाणी, FMCG के शेयर्स गिरे जबकि कोटक बैंक, महिंद्रा के शेयरों में 2-3% और मीडिया, मेटल की शेयर्स में 0.86% की तेजी रही. BSE और एंजेल वन के शेयर्स में 1% की गिरावट हुई जबकि वोडाफोन आइडिया 2% की गिरावट के साथ बंद हुए.