भोपाल में सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में लगी आग, कई पेड़ आग में झुलसे
भोपाल के सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में आज मंगलवार (23 दिसंबर) दोपहर को आग लग गई। आग के चलते दूर से धुएं के गुबार दूर तक उठते हुए दिखाई दिए।
भोपाल के सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में आज मंगलवार (23 दिसंबर) दोपहर को आग लग गई। आग के चलते दूर से धुएं के गुबार दूर तक उठते हुए दिखाई दिए। करीब 15 मिनट तक आसमान में काला धुआं छाया रहा। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां ने आग पर काबू पा लिया। आग के चलते कई पेड़ भी झुलस गए। इस वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सतपुड़ा बिल्डिंग से करीब 75 मीटर दूर घटना जिस जगह आग लगी, वहां वल्लभ नगर बस्ती है। यदि आग फैलती तो बस्ती तक पहुंच सकती थी। बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते में आग लगी। यही से रहवासी बस्ती की तरफ जाते हैं। उनका कहना है कि यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। संभावना है कि किसी ने ये आग लगाई हो। एमपी नगर पुलिस जांच में जुटी है।
pushpendra 
