Indore में पूर्व सांसद नकुलनाथ, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी को दी श्रद्धांजलि
इंदौर दौरे पर पहुंचे पूर्व सांसद नकुल नाथ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इंदौर:मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के बेटे और पूर्व सांसद नकुल नाथ आज इंदौर दौरे पर रहे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने किया।
पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सुभद्रा वर्मा जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करने एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने आज उनके निवास पर पहुँचा।
— Nakul Kamal Nath (@NakulKNath) March 22, 2026
इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिजनों से भेंट कर संवेदनाएँ प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार… pic.twitter.com/EXQbCUxD8o
सज्जन सिंह वर्मा के घर पहुंचकर जताया शोक
दरअसल, इंदौर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कीधर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सुभद्रा वर्मा का निधन हो गया है, पिछले दिनों पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के कई नेता सज्जन सिंह वर्मा के घर पहुंचे थे और शोक संवेदना व्यक्त की थी।आज रविवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद नकुलनाथ इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने सज्जन सिंह वर्मा के घर पहुंच कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
स्थानीय नेताओं से मुलाकात, संगठन पर चर्चा
सज्जन सिंह वर्मा से मुलाकात के बाद नकुल नाथ शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उद्योगपति प्रवेश अग्रवाल के घर पहुंचकर भी शोक संवेदना व्यक्त की।नकुल नाथ के इस दौरे को संगठनात्मक सक्रियता और स्थानीय स्तर पर संवाद बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
sanjay patidar 
