दूसरी बार CM बने हिमंता बिस्वा सरमा, 4 मंत्रियों ने भी ली शपथ

गुवाहाटी में हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने असमी भाषा में शपथ ली, शपथ के बाद उन्होंने पीएम मोदी का आशीर्वाद लिया। राज्य के 4 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

दूसरी बार CM बने हिमंता बिस्वा सरमा, 4 मंत्रियों ने भी ली शपथ
google

हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बन गए हैं। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।

इस दौरान 4 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दो बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं। सभी नेताओं ने असमिया में शपथ ली।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी-NDA शासित राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने ली शपथ

चायबागान समुदाय के रामेश्वर तेली ने मंत्री पद की शपथ ली

अजंता नेओग ने मंत्री पद की शपथ ली

असम गण परिषद के अतुल बोरा ने भी शपथ