शादी के 4 साल बाद मौनी रॉय के रिश्ते में आई दरार? पति को किया अनफॉलो, डिलीट की तस्वीरें

मौनी रॉय के तलाक की अफवाहें तेज, उन्होंने पति सूरज नांबियार को अनफॉलो किया और साथ की तस्वीरें हटाईं। दोनों को लंबे समय से साथ नहीं देखा गया है, हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है।

शादी के 4 साल बाद मौनी रॉय के रिश्ते में आई दरार? पति को किया अनफॉलो, डिलीट की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके तलाक की अफवाहें तब तेज हो गई है। वह और उनके पति सूरज नांबियार इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते। साथ ही दोनों को काफी समय से साथ भी नहीं देखा गया है। इस दूरी ने फैंस को हैरान कर दिया है, हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

सोशल मीडिया पर बढ़ी तलाक की अफवाहें

फिलहाल यह साफ नहीं है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने कब एक-दूसरे को अनफॉलो किया। लेकिन फैंस का ध्यान तब गया जब मौनी के इंस्टाग्राम पर पति के साथ कोई तस्वीर नहीं दिखी, यहां तक कि 2024 की पोस्ट्स में भी सूरज नजर नहीं आए। इसी वजह से तलाक की अफवाहें और तेज हो गई है।

सूरज नांबियार  सोशल मीडिया पर  एक्टिव नहीं 

वहीं, सूरज नांबियार का इंस्टाग्राम अकाउंट देखने पर पता चलता है कि वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते। मौनी रॉय के साथ उनकी आखिरी पोस्ट साल 2024 में शेयर की गई थी। इसके बाद उनके अकाउंट पर अप्रैल 2025 की पोस्ट दिखाई देती है, लेकिन उसमें भी मौनी नजर नहीं आती।

मौनी रॉय की शादी

मौनी रॉय ने जनवरी 2022 में बिजनेसमैन सूरज नांबियार से गोवा में शादी की थी। शादी मलयाली रीति-रिवाजों से हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

मौनी रॉय की नई फिल्में

मौनी रॉय हाल ही में 2025 की फिल्म 'भूतनी' में नजर आई थीं। वह जल्द ही तमिल फिल्म 'विश्वंभरा' में कैमियो करेंगी। इसके अलावा उनके पास 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'द वाइव्स' जैसी फिल्में भी हैं।