बांकीपुर में Prashant Kishor की बड़ी जीत,बीजेपी को हराया
Bankipur By-Election Result 2026: बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। हर राउंड के साथ मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है। पढ़ें ताजा अपडेट।
Updated 06:27PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 32वें और अंतिम राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। निर्वाचन आयोग के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को 64,151 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 44,827 वोट हासिल हुए।
बिहारी की बांकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया , बांकीपुर सीट भाजपा के नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी,
प्रशांत किशोर की जीत के बाद बिहार के बांकीपुर की जनता में जश्न का माहौल है , pic.twitter.com/VQI0bsfvla
— Shama Parveen (@ShamaParveen70) August 3, 2026
Updated 05:33PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है और 31वें व अंतिम राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग के अंतिम आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को 63,203 वोट मिले, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 44,250 वोट हासिल हुए।
Updated 05:26PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 30वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर जीत के बेहद करीब पहुंच गए हैं। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, उन्हें अब तक 62,954 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 44,003 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 18,951 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

Updated 05:23PM
बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार है. इस बीच उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह बांकीपुर के लोगों का दिल से धन्यवाद करती हैं. उन्होंने कहा कि इस जीत के पीछे कार्यकर्ताओं और जनता की कड़ी मेहनत है और सभी ने मिलकर इस परिणाम को संभव बनाया है.
#WATCH पटना | जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव में अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2026
जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास ने कहा, "मैं बांकीपुर के लोगों को दिल से धन्यवाद देती हूं...उन्होंने इस जीत के लिए बहुत मेहनत की..." pic.twitter.com/Nmgf4XjnhH
Updated 05:20PM
बांकीपुर उपचुनाव में बढ़त के बीच जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि व्यवस्था में बदलाव की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और एनडीए के पास बहुमत है, इसलिए मुख्यमंत्री उसी गठबंधन का होगा, लेकिन बिहार की जनता, खासकर बांकीपुर के लोग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक सक्षम और ईमानदार व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति के नेतृत्व में बिहार आगे नहीं बढ़ सकता और राज्य को ऐसा नेतृत्व चाहिए जिस पर लोगों को गर्व हो तथा जो शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम करे.
#WATCH | Patna | As he continues his lead in the Bankipur bypoll, Jan Suraaj Chief Prashant Kishor says, "Samrat Chaudhary's character and reputation are already in the public domain. If you make a person with a criminal background the Chief Minister of Bihar, Bihar cannot… pic.twitter.com/2PM5ZtK3sV
— ANI (@ANI) August 3, 2026
Updated 05:15PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 29वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, उन्हें अब तक 61,075 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 42,111 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 18,964 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

Updated 04:54PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 28वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, उन्हें अब तक 59,213 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 39,794 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 19,419 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

Updated 04:48PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 27वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, उन्हें अब तक 55,780 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 38,893 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 16,887 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

Updated 04:28PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 26वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, उन्हें अब तक 53,566 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 37,702 वोट हासिल हुए हैं।

Updated 04:16PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 25वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, उन्हें अब तक 50,976 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 36,023 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 14,953 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

Updated 04:01PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 24वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, उन्हें 48,434 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 34,566 वोट हासिल हुए हैं।

Updated 03:46PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की लगातार बढ़त से जन सुराज कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में समर्थक जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं और जीत की उम्मीद में नारेबाजी भी कर रहे हैं। हालांकि, अंतिम नतीजा सभी 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही घोषित किया जाएगा।
Bankipur by-elections में Prashant Kishor को लगातार मिल रही बढ़त के बीच Jan Suraaj दफ्तर पर जश्न का माहौल.
— News Pinch (@TheNewspinch) August 3, 2026
Prashant Kishor | Bankipur | #Bankipur | #PrashantKishor | Jan Suraaj | #JanSuraaj pic.twitter.com/jstjuv2Ao8
Updated 03:37PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 23वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, उन्हें 46,377 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 33,108 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 13,269 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। फिलहाल 31 में से 23 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और वोटों की गिनती जारी है।

Updated 03:23PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 22वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, उन्हें 44,525 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 31,716 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 12,809 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

Updated 03:14PM
बांकीपुर सीट पर मुकाबला अब धीरे-धीरे एकतरफा होता नजर आ रहा है। 21वें राउंड की मतगणना के बाद जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त बढ़ाकर 11,893 वोट कर ली है। उन्हें अब तक 42,169 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार 30,276 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

Updated 03:05PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 20वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 40,169 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 28,548 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 11,621 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

Updated 03:03PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 19वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। अब तक की गिनती में उन्हें 38,201 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 26,912 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 11,289 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 9,795 वोट मिले हैं।
Updated 02:45PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 18वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। उन्हें अब तक 35,713 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 25,277 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 10,436 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि 31 में से 18 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और वोटों की गिनती अभी जारी है।

Updated 02:21PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 17वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और बढ़ा ली है। उन्हें अब तक 33,538 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 23,957 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 9,581 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। फिलहाल 31 में से 17 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और वोटों की गिनती जारी है।

Updated 02:14PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 16वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 31,742 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 22,776 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 8,966 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

Updated 01:53PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 15वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 29,752 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 21,550 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 8,202 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। लगातार बढ़ रही इस बढ़त ने मुकाबले में उन्हें और मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। फिलहाल 31 में से 15 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और वोटों की गिनती अभी जारी है।

Updated 01:43PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में 14वें राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को अब तक 28,201 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 20,420 वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रशांत किशोर 7,781 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। लगातार बढ़ रही इस बढ़त ने मुकाबले में उन्हें मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। फिलहाल मतगणना जारी है और 31 में से 14 राउंड पूरे हो चुके हैं।

Updated 01:32PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त मजबूत करते जा रहे हैं। 13वें राउंड की गिनती पूरी होने तक प्रशांत किशोर को 25,943 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार को 18,361 वोट हासिल हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 7,582 वोटों की मजबूत बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। खास बात यह है कि अब तक हुए 13 राउंड में बीजेपी एक बार भी कुल बढ़त हासिल नहीं कर सकी है और प्रशांत किशोर शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना अभी जारी है और निर्वाचन आयोग की निगरानी में कुल 31 राउंड की गिनती होनी है।

Updated 01:19PM
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना अब 12वें राउंड तक पहुंच चुकी है और जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर लगातार अपनी बढ़त मजबूत करते जा रहे हैं। 10वें, 11वें और 12वें राउंड की गिनती के बाद भी तस्वीर नहीं बदली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रशांत किशोर को 23,756 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के नीरज कुमार के खाते में 17,110 वोट आए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 6,646 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। शुरुआती राउंड से ही बढ़त बनाए हुए प्रशांत किशोर हर नए राउंड के साथ अपना अंतर बढ़ाते जा रहे हैं, जबकि बीजेपी अब तक कुल बढ़त हासिल नहीं कर सकी है। हालांकि बीजेपी कार्यकर्ता पहले से ही जीत के जश्न की तैयारी में करीब 200 किलो लड्डू बनवा चुके हैं, लेकिन फिलहाल मतगणना के रुझान जन सुराज पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। कुल 31 राउंड की मतगणना होनी है और अंतिम नतीजे सभी राउंड पूरे होने के बाद घोषित किए जाएंगे।

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना अब नौवें राउंड में पहुंच गई है। ताजा रुझानों के मुताबिक, जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपनी बढ़त लगातार मजबूत करते जा रहे हैं। नौवें राउंड की गिनती के दौरान उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर को 17,856 वोट मिले हैं और वह 5,272 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार को अब तक 12,584 वोट मिले हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। अब तक की मतगणना में बीजेपी एक भी बार कुल बढ़त हासिल नहीं कर सकी है। शुरुआती राउंड से ही प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं और हर राउंड के साथ उनका अंतर बढ़ता नजर आ रहा है।
मतगणना पटना के एएन कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। निर्वाचन आयोग की निगरानी में वोटों की गिनती हो रही है और जैसे-जैसे अगले राउंड पूरे होंगे, तस्वीर और साफ होती जाएगी। फिलहाल बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी बढ़त बनाए हुए है, जबकि अंतिम नतीजे सभी 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे।
Anubhav Dubey 

