भोपाल: नापतौल विभाग को फिर मिली RDX बम से उड़ाने की धमकी
भोपाल के नापतौल विभाग को आज फिर धमकी भरा मेल मिला, जिसमें दोपहर 2 बजे आरडीएक्स बम फटने की चेतावनी दी गई।
भोपाल नापतौल विभाग को आज फिर धमकी भरा मेल मिला है। मेल में कहा गया है कि दोपहर 2 बजे आरडीएक्स बम फटेंगे। यह लगातार दूसरे बार विभाग को धमकी मिल रही है।
जानकारी के अनुसार, पिछले दिन भी पीपुल्स मॉल और एम्स अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस बार धमकी में लिखा गया है कि पाकिस्तानी ड्रोन का इस्तेमाल करके चार RDX बम प्लांट किए जा सकते हैं। मेल में साफ तौर पर दोपहर 2 बजे बम फटने की चेतावनी दी गई है।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि धमकी का तुरंत संज्ञान लिया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। विभाग और पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है।


