चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
सतना के चित्रकूट में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना अशोक होटल के सामने की बताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
सतना: चित्रकूट थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक घटना सामने आई है। अशोक होटल के सामने एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बीती रात एक महिला और उसके साथ मौजूद लोगों ने युवक को सार्वजनिक सड़क पर खंभे से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ भी मौजूद रही।
वायरल वीडियो में युवक के साथ की गई मारपीट को लेकर लोगों में आक्रोश है। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारपीट की वजह क्या थी और न ही पीटने वाली महिला तथा युवक की आधिकारिक पहचान सामने आई है।
फिलहाल मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। मामले की जांच के बाद ही घटना के कारण और जिम्मेदार लोगों की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी।
Anubhav Dubey 
