Datia By Election Result 2026: दूसरे राउंड में BJP आगे चल रही, 15 राउंड में पूरी होगी मतगणना

3 राज्यों की 3 सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी: Datia में Ashutosh Tiwari और Ghanshyam Singh के बीच कड़ा मुकाबला; Bihar के Bankipur और Gujarat के Manjalpur में भी मतगणना जारी

Datia By Election Result 2026: दूसरे राउंड में BJP आगे चल रही, 15 राउंड में पूरी होगी मतगणना

Datia विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई, इसके बाद EVM के वोटों की गिनती सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। देश की नजर इस समय Madhya Pradesh की Datia सीट पर है। इसके साथ ही Bihar की Bankipur और Gujarat की Manjalpur विधानसभा सीटों पर भी मतगणना जारी है।

Update 09:54 AM - दूसरे राउंड में भाजपा को बढ़त

दूसरे राउंड में भाजपा को 1874 वोटों से बढ़त मिली है। बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 8253, कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 7288 और अन्य को 2117 वोट मिले हैं।

Update 09:17 AM - पहले राउंड में भाजपा आगे

दतिया में विधानसभा उपचुनाव का पहला रुझान 9 बजे के बाद आया। पहले राउंड में भाजपा को बढ़त मिली है। पहले राउंड की गिनती में भाजपा को 4441, कांग्रेस को 3532 जबकि आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले हैं। इस तरह पहले राउंड में भाजपा 900 से ज्यादा वोटों से आगे है।

15 राउंड में पूरी होगी मतगणना

Datia विधानसभा उपचुनाव की मतगणना कुल 15 राउंड में होगी। इसके लिए 21 टेबल बनाई गई हैं। इनमें 20 टेबल EVM के वोटों की गिनती के लिए और एक टेबल पोस्टल बैलट के लिए रखी गई है। चुनाव आयोग की व्यवस्था के अनुसार पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी और इसके बाद EVM के वोटों की गिनती शुरू होगी।

सुबह करीब 9 बजे तक पहला रुझान सामने आने की संभावना है। मतगणना प्रक्रिया में लगभग 350 अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके। दतिया के Polytechnic College को छावनी में तब्दील किया जा चुका है। पुलिस ने पूरे इलाके को कवर कर रखा है। दस्तावेज जांचने के बाद ही मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा है। 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कराई जा रही है। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को ही प्रवेश दिया गया है। हर राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आधिकारिक रुझान और परिणाम जारी किए जाएंगे। दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है।

Ashutosh Tiwari ने दोहराया जीत का दावा

मतगणना शुरू होने से पहले BJP उम्मीदवार Ashutosh Tiwari Datia Polytechnic College स्थित मतगणना केंद्र पहुंचे और एक बार फिर अपनी जीत का दावा दोहराया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास के नाम पर BJP को समर्थन दिया है। दूसरी ओर Congress भी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार Datia की जनता बदलाव चाहती है और उसका असर नतीजों में दिखाई देगा।

Ashutosh Tiwari और Ghanshyam Singh के बीच सीधी टक्कर

Datia सीट पर मुख्य मुकाबला BJP के उम्मीदवार Ashutosh Tiwari और Congress के उम्मीदवार Ghanshyam Singh के बीच माना जा रहा है। हालांकि चुनाव मैदान में कुल 21 उम्मीदवार हैं, लेकिन राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों की नजर मुख्य रूप से इन्हीं दो उम्मीदवारों पर टिकी हुई है।

BJP ने इस उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री Narottam Mishra की जगह Ashutosh Tiwari को उम्मीदवार बनाया है। वहीं Congress ने Datia राजघराने से जुड़े Ghanshyam Singh पर भरोसा जताया है।

Kinnar Sanjana भी चुनाव मैदान में

इस चुनाव की एक खास बात यह भी है कि सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आईं Kinnar Sanjana भी चुनाव लड़ रही हैं। उनकी उम्मीदवारी ने चुनाव को चर्चा में बनाए रखा और स्थानीय स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मुख्य मुकाबला BJP और Congress के बीच ही देखने को मिलेगा।

क्यों खाली हुई थी Datia सीट

Datia विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक Rajendra Bharti की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हुई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने यहां उपचुनाव कराया। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें करीब 71.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। तीनों राज्यों में हुए उपचुनावों में यह सबसे अधिक मतदान रहा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अधिक मतदान के कारण मुकाबला दिलचस्प हो सकता है और अंतिम परिणाम आने तक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होगी।

ये खबर भी पढ़ें - Datia चुनाव नतीजों से पहले Congress का बड़ा एक्शन, पूर्व...

दतिया में 1 लाख 57 हजार 473 मतदाताओं ने की थी वोटिंग

दतिया में 30 जुलाई को मतदान हुआ था। कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 ने वोटिंग की थी। 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वोटिंग प्रतिशत 71.44 रहा। यह 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत कम है।

मतदान के दौरान सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग और बूथ नंबर-51 पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश के आरोप लगे। रामसागर के मतदान केंद्र से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट Abhinay Singh Kushwaha को पुलिस अपने साथ ले गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

Bankipur और Manjalpur पर भी नजर

Datia के साथ Bihar की Bankipur विधानसभा सीट पर भी मतगणना जारी है। यहां Jan Suraaj के संस्थापक Prashant Kishor पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला BJP के Neeraj Kumar Sinha से है। यह सीट BJP का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है।

वहीं Gujarat की Manjalpur सीट पर BJP के Satish Govindbhai Patel और Congress के Bhikhabhai Rabari के बीच मुकाबला है। यहां मतगणना 19 राउंड में पूरी होगी और दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है।