21 साल के लड़के ने डबल सेंचुरी ठोकी, 3 धाकड़ पेसर्स की बखिया उधेड़ दी
अमन पिछले दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए थे. उन्होंने बरोड़ा के खिलाफ 39 और चंडीगढ़ के खिलाफ 13 रन बनाए थे. हालांकि छह जनवरी को वह अलग ही रंग में थे.
विजय हजारे ट्रॉफी 2026 में बंगाल के बॉलिंग अटैक को सबसे स्ट्रांग माना जाता है. भाई हो भी क्यों न. इस टीम में आकाश दीप, मुकेश कुमार और तो और खुद मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) जैसे इंटरनेशनल पेसर्स हैं. ऐसे अनुभवी इंटरनेशनल खिलाड़ियों का सामना करते हुए हैदराबाद के ओपनर अमन राव (Aman Rao) ने दोहरा शतक लगा दिया. राजकोट में खेले गए इस मुकाबले में 21 साल के इस बल्लेबाज ने बल्ले से कोहराम मचा दिया.
आखिरी गेंद में छक्का जड़ पूरा किया शतक
अमन पिछले दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए थे. उन्होंने बरोड़ा के खिलाफ 39 और चंडीगढ़ के खिलाफ 13 रन बनाए थे. हालांकि छह जनवरी को वह अलग ही रंग में थे. ओपनिंग करने उतरे अमन ने 65 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद 108 गेंदों में शतक भी जड़ दिया. लेकिन ये तो वॉर्मअप था. विरोधियों की असली धुलाई तो अभी बांकी थी. अमन को अभी दोहरा शतक लगाना था. पारी की आखिरी गेंद के समय अमन स्ट्राइक पर थे और नाबाद 194 रन बना चुके थे. आखिरी गेंद पर छक्का लगाकार उन्होंने अपना दोहरा शतक पूरा किया. इस नाबाद 200 रन की पारी में उनके बल्ले से 12 चौके और 13 छक्के जाड़े.
बंगाल की तिकड़ी हुई घायल
अमन ने मुकेश, शमी और आकाश दीप को आड़े हाथ लिया. इंटरनेशनल बॉलर्स के खिलाफ 8 छक्के भी जड़े. ये लिस्ट- ए- किक्रेट में किसी भी हैदराबादी किक्रेटर अब तक का व्यक्तिगत स्कोर है. इतना ही नहीं अमन अब 15 वें ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने लिस्ट-ए में दोहरा शतक लगाया है. वहीं यह मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इसी सीजन में ओडिसा के स्वास्तिक समल 212 रन की पारी खेल चुके हैं. उन्होंने सौराष्ट के खिलाफ यह कमाल किया था.
https://x.com/BCCIdomestic/status/1999478177467629701?s=20
अमन राव ने राहुल सिंह (65) के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की और बाद में कप्तान तिलक वर्मा (34) के साथ 87 रन जोड़े. उनकी पारी के दम पर हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 352 रन बनाए.
अमन राव के करियर की बात करें तो अभी तक उन्होंने 11 टी20 मैच खेले हैं. इनमें 163 की स्ट्राइक रेट से वो 301 रन ठोक चुके हैं. आईपीएल 2026 की नीलामी में अमन को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है. फ्रेंचाइजी ने बेस प्राइस 30 लाख रुपये में उन्हें अपने साथ जोड़ा.
shivendra 
