इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, यात्री की तबीयत बिगड़ने पर विमान लौटाया गया
इंदौर एयरपोर्ट: इंडिगो फ्लाइट 6E7427 में यात्री की बिगड़ी तबीयत, डॉक्टरों ने दिया तत्काल उपचार
इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E7427 में उस समय मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति बन गई, जब एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद विमान को वापस बे-7 पर लाया गया। सूचना मिलते ही मेडिकल टीम, फायर कंट्रोल और CISF मौके पर पहुंच गए। यात्री प्रवीण वत्स लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित पाए गए। उन्हें सुरक्षित विमान से उतारकर मेडिकल इंस्पेक्शन (MI) रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। समय रहते कार्रवाई से मेडिकल इमरजेंसी को सुरक्षित तरीके से संभाल लिया गया। इसके बाद में मरीज को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज दिया गया।

Varsha Shrivastava 
