Indore News : सागर शराब कांड के बाद आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाही, 5.50 लाख रुपए की अवैध शराब जप्त
Indore News : आबकारी अधिकारी कमलेश सोलंकी ने बताया कि मौके से देशी शराब की लगभग 45 पेटी, अलग- अलग ब्रांड की विदेशी शराब की 31 पेटी और बीयर की 9 पेटी मिली है।
Indore News : मध्य प्रदेश। इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सांवेर में बंद मकान से 792 लीटर अवैध शराब जब्त इंदौर जिला आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सांवेर के ग्राम बसंदरा में एक बंद मकान से 792 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की है। इसकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपये है।

45 पेटी देशी, 31 पेटी विदेशी और 9 पेटी बीयर मिली
आबकारी अधिकारी कमलेश सोलंकी ने बताया कि मौके से देशी शराब की लगभग 45 पेटी, अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की 31 पेटी और बीयर की 9 पेटी मिली है। उन्होंने बताया कि अब टकबल विभाग ने लगभग 4 करोड़ रु से अधिक की अवैध शराब जब्त की है।

कुल कार्रवाई में करीब 5 से 5.5 करोड़ का माल जब्त हो चुका है। लगभग 100 दोपहिया वाहन और 4 बड़े वाहन भी जब्त किए गए हैं। कलेक्टर के सख्त कार्रवाई के निर्देश के बाद जिले के सभी एंट्री पॉइंट पर नाके लगाए गए हैं और पूरी टीम फील्ड में है। साथ ही सागर की घटना के बाद से शराब के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।



