संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी पर विवाद: करिश्मा कपूर के बच्चों ने की दिल्ली हाईकोर्ट से अपील

करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की 30,000 करोड़ की प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी पर विवाद: करिश्मा कपूर के बच्चों ने की दिल्ली हाईकोर्ट से अपील
GOOGLE

करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और कियान ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की  प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी की मांग की हैं. करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया हैं. बच्चों ने संजय की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर प्रॉपर्टी में धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए है. 

क्या है पूरा मामला?

12 जून, 2025 को लंदन में करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड संजय कपूर की मृत्यु हो गई थी. जिसके बाद संजय कपूर के 30,000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी का मामला उलझ गया था. इस प्रॉपर्टी के पीछे करिश्मा के साथ-साथ संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव भी पड़ी हुई हैं. इस मामले में ट्विस्ट तब आया जब प्रिया सचदेव ने सफीरा चटवाल से अपना नाम बदल कर कपूर कर लिया. सफीरा चटवाल प्रिया सचदेव और बिजनेसमैन विक्रम चटवाल की बेटी हैं.  2017 में प्रिया ने संजय कपूर से शादी कर ली थी जिसके बाद सफीरा उनके परिवार का हिस्सा बन गईं.

करिश्मा के बच्चों ने प्रिय चटवाल पर आरोप लगाया है की उनके पिता द्वारा बनाई गई वसीयत लीगल दस्तावेज नहीं है, बल्कि फर्जी है. उन्होंने हाई कोर्ट में कहा की उन्हें उनके पिता के वसीयत के ओरिजिनल डॉक्यूमेंट दिखाए जाए और उन्होंने कोर्ट से अपील की, कि जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता तब तक 
प्रिया सचदेव को वसीयत पर अमल करने से रोका जाए.