नलखेड़ा में 353 क्विंटल गेहूं से भरा ट्रक गायब
आगर मालवा के नलखेड़ा में 353 क्विंटल गेहूं से भरा ट्रक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। व्यापारी और व्यापारी संघ ने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में गेहूं से भरा एक ट्रक रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। व्यापारी ने इस पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं व्यापारी संघ ने भी चिंता जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
नलखेड़ा के व्यापारी पुनीत ट्रेडर्स द्वारा भेजा गया 353 क्विंटल गेहूं से भरा ट्रक पंजाब के लिए रवाना किया गया था, लेकिन ट्रक तय स्थान तक नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि ट्रक को एकता ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से भेजा गया था। व्यापारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक RJ52 GA 1630 में लगभग 8 लाख 93 हजार रुपये कीमत का गेहूं भरा हुआ था।

ट्रक के गंतव्य तक नहीं पहुंचने पर व्यापारी ने ट्रांसपोर्ट कंपनी से संपर्क किया, लेकिन कंपनी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे पूरे मामले में गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

वहीं इस मामले को लेकर नलखेड़ा अनाज दलहन तिलहन व्यापारी संघ ने भी पुलिस प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल बन रहा है।
फिलहाल पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि इस रहस्यमयी तरीके से गायब हुए गेहूं से भरे ट्रक का सुराग कब तक मिल पाता है।

Tuesday, 05 Jan, 2021
Saturday, 18 Jan, 2020
Friday, 15 Jan, 2021
Monday, 18 Jan, 2021
Saturday, 18 Jan, 2020
Tuesday, 21 Jan, 2020
Monday, 26 Oct, 2026
Friday, 30 Oct, 2026
Tuesday, 27 Oct, 2026
Friday, 15 May, 2026
रिश्ते में भरोसा और प्यार बढ़ाने के लिए पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत बेहद जरूरी है।...
20 hours ago
Punjab AAP Crisis : पंजाब में AAP की पहली उम्मीदवार सूची के बाद चेतन सिंह जौड़ामाजरा...
23 hours ago
Indore News : इंदौर के अटल मैदान में एक्सरसाइज करते समय 15 वर्षीय कनिष्क बोयत अचानक...
Thursday, 22 Oct, 2026
SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा लीक होने की खबर के बीच बैंक का डेटा लीक होने पर क्या...
Saturday, 31 Oct, 2026
यमन में हूती विद्रोहियों ने अदन के राष्ट्रपति भवन और एयरपोर्ट पर मिसाइलें दागीं।...
20 hours ago
Cyclone Murasu Alert : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मुरासु सक्रिय हो गया है। आंध्र...
Friday, 30 Oct, 2026
दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनेंस में साइबर हमला। कंपनी के मुताबिक 6.3...
Friday, 30 Oct, 2026
मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) से जुड़ी पूरी जानकारी...
Wednesday, 28 Oct, 2026
फ्लाईदुबई विमान को हादसे से बचाने वाले भारतीय पायलट को UAE का बड़ा सम्मान, स्मित...
Tuesday, 13 Oct, 2026
UPI MDR Charge: त्योहारी सीजन में व्यापारियों को मिली राहत, ₹2,000 से ज्यादा के...

