PM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले लीडर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के पहले ऐसे लीडर और पॉलिटिशियन बन गए हैं, जिनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

PM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले लीडर
PM Modi 100 million Instagram Followers

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। वे इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता और पॉलिटिशियन बन गए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने वैश्विक स्तर पर डिजिटल लोकप्रियता का नया रिकॉर्ड कायम किया है।

इंस्टाग्राम जॉइन करने से लेकर 100 मिलियन का सफर

प्रधानमंत्री मोदी ने 12 नवंबर 2014 को इंस्टाग्राम जॉइन किया था। उनकी पहली पोस्ट म्यांमार के नय पाई तॉ में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन से जुड़ी थी। अकाउंट बनाने के कुछ ही घंटों में उन्हें 50 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स मिल गए थे। इसके बाद से उनका डिजिटल सफर लगातार बढ़ता गया।

  • 2017-18: 10 मिलियन (1 करोड़) फॉलोअर्स पूरे
  • 2020: 40 मिलियन फॉलोअर्स; कोविड-19 के दौरान तेजी से वृद्धि
  • 2022: 70 मिलियन फॉलोअर्स
  • 2023: 80 मिलियन का आंकड़ा पार
  • जुलाई 2024: 90 मिलियन फॉलोअर्स
  • 2025-26: 100 मिलियन (10 करोड़) का ऐतिहासिक मुकाम

कोविड-19 काल में जनता को संबोधित संदेश, अभियानों और जनभागीदारी से जुड़ी पोस्ट ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया। जी-20 सम्मेलन, विदेशी यात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गईं।

इंस्टाग्राम पर टॉप-6 वर्ल्ड लीडर्स के फॉलोअर्स

  • Narendra Modi (भारत) – 100 मिलियन
  • Donald Trump (अमेरिका) – 43.2 मिलियन
  • Prabowo Subianto (इंडोनेशिया) – 15 मिलियन
  • Luiz Inacio Lula da Silva (ब्राजील) – 14.4 मिलियन
  • Recep Tayyip Erdogan (तुर्की) – 11.6 मिलियन
  • Javier Milei (अर्जेंटीना) – 6.4 मिलियन

ट्रम्प के मुकाबले मोदी के फॉलोअर्स दोगुने से भी ज्यादा

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की सूची में प्रधानमंत्री मोदी पहले स्थान पर हैं। खास बात यह है कि दूसरे नंबर पर मौजूद डोनाल्ड ट्रम्प के मुकाबले पीएम मोदी के फॉलोअर्स दोगुने से भी ज्यादा हैं। इतना ही नहीं, दुनिया के कई बड़े नेताओं के कुल फॉलोअर्स की संख्या भी मोदी के अकेले फॉलोअर्स से कम है।

अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पीएम मोदी फेमस

प्रधानमंत्री मोदी केवल इंस्टाग्राम पर ही नहीं, बल्कि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बेहद लोकप्रिय हैं।

  • X (पूर्व में ट्विटर) – 106.5 मिलियन
  • Instagram – 100 मिलियन
  • Facebook – 54 मिलियन
  • WhatsApp – 11.7 मिलियन

X (ट्विटर) पर पीएम ने 2024 में ही 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया था, जो अब बढ़कर 106.5 मिलियन से ज्यादा हो चुका है। यह उनके किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर सबसे बड़ी फॉलोअर संख्या है।