राज्यसभा के 73 सांसदों पर Criminal Case, इनमें 27 BJP से
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस हैं, जिनमें से 36 पर गंभीर आरोप लगे हैं। साथ ही कई सांसद करोड़पति और अरबपति हैं, जिससे राजनीति में पैसे और क्राइम का कनेक्शन भी सामने आता है।
राज्यसभा में 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस हैं, जिनमें मर्डर और महिलाओं से जुड़े गंभीर मामले भी शामिल हैं। इंडिया में किस तरह के लोग नेता बनते हैं, इसका अंदाजा इस रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। हाल ही में Association for Democratic Reforms (ADR) ने राज्यसभा के 229 सांसदों की एक रिपोर्ट जारी की।
रिपोर्ट में बताया गया कि राज्यसभा के 73 सांसदों ने खुद माना है कि उन पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं और इनमें से 36 सांसदों पर तो गंभीर आरोप हैं। पार्टी के हिसाब से देखें तो Bharatiya Janata Party (BJP) के 27 सांसद क्रिमिनल मामलों में फंसे हैं, जबकि Indian National Congress (कांग्रेस) के 12 सांसदों पर ऐसे केस हैं।

इसके अलावा टीएमसी (TMC) और आम आदमी पार्टी (AAP) के 4-4 सांसदों, और सीपीआई-एम (CPI-M) व बीआरएस (BRS) के 3-3 सांसदों ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
सिर्फ क्राइम ही नहीं, हमारे सांसद पैसों के मामले में भी पीछे नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 सांसद खुद को अरबपति बताते हैं. जिनकी औसत संपत्ति ₹120.69 करोड़ है, जबकि कई सांसदों की संपत्ति 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इससे साफ है कि नेताओं का पैसों और क्राइम से गहरा कनेक्शन नजर आता है।

सबसे अमीर सांसद BRS के बंदी पार्थ सारधि हैं, जिनकी कुल संपत्ति ₹5,300 करोड़ से अधिक है। वहीं आम आदमी पार्टी के संत बलबीर सिंह सबसे गरीब सांसद हैं, जिनकी संपत्ति लगभग ₹3 लाख है।
कुछ ऐसे सांसद भी हैं जिनकी संपत्ति 9 लाख रुपये से भी कम है, लेकिन ऐसे नेताओं की संख्या काफी कम है।
View this post on Instagram

