भोपाल में ईद का जश्न, इमामबाड़ा में इजरायल-अमेरिका मुर्दाबाद के नारे

भोपाल की ताज-उल-मस्जिद और अन्य मस्जिदों में सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कई रास्तों को बंद या डायवर्ट किया गया।

भोपाल में ईद का जश्न, इमामबाड़ा में इजरायल-अमेरिका मुर्दाबाद के नारे
google

देश भर में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से ईद की इबादत की तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच भोपाल में भी ईद की नमाज अदा की गई। भोपाल की सबसे बड़ी मस्जिद ताज-उल-मस्जिद में सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा की।

शहर की अलग-अलग मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा हुई। ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज पढ़ी गई। फिर जामा मस्जिद में 7:45 बजे, ताज-उल-मस्जिद में 8 बजे और मोती मस्जिद में 8:15 बजे नमाज हुई।

भोपाल में शिया मुसलमानों ने ईद की नमाज पढ़ने के बाद इजरायल-अमेरिका मुर्दाबाद के नारे लगाए। इमामबाड़ा में सभी शिया मुसलमान काली पट्टी बांधकर पहुंचे। शिया समुदाय के लोगों ने अयातुल्ला अली खामेनेई की तस्वीर के साथ नमाज अदा की और शोक व्यक्त किया।

समुदाय के लोगों ने कहा कि अयातुल्ला अली खामेनेई हमले में शहीद हुए यानी हमारे यहां गामी हुई है, ऐसे में हम न नए कपड़े पहनेंगे और न ही मिठाई सेवइयां खाएंगे।

इस बीच लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक की बधाई देते दिखे। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईद के मौके पर शहर में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। सभी लोग एक-दूसरे के यहां ईदी देने जाएंगे। इसे लेकर ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुबह 6 बजे से 11 बजे तक कई रास्तों को बंद कर दिया गया है या कुछ समय के लिए डायवर्ट कर दिया गया है।