Opening Bell: बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में शानदार बढ़त, ये शेयर बने टॉप गेनर्स
बुधवार को भारतीय शेयर बाज़ार में जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसमें सेंसेक्स 800 से अधिक अंक और निफ्टी 250 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता दिखा।
बुधवार 29 जुलाई को शेयर बाज़ार में तेजी देखने को मिल रही है. कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 77,600 पर, जबकि निफ्टी 250 अंक की तेजी के साथ 24,200 पर कारोबार कर रहा है.
आज IT और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा बिकवाली है. आज निफ्टी के L&T, TCS (Tata Consultancy Services), Hindustan Unilever (HUL), Tech Mahindra, Nestle India, Cipla, Titan और Infosys के शेयर्स टॉप पर चल रहे हैं. जबकि सेंसेक्स के Infosys, Larsen & Toubro, Hindustan Unilever, HDFC Bank, TCS, Tech Mahindra, Bharti Airtel और HCL Tech के शेयर भी टॉप गेनर रहे।


