नवरात्रि पर मैहर में 14 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की 7 ट्रिप रद्द

नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। वहीं मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में एक सेकेंड एसी कोच बढ़ाया जा रहा है।

नवरात्रि पर मैहर में 14 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की 7 ट्रिप रद्द

भोपाल:पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं। नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। वहीं मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में एक सेकेंड एसी कोच बढ़ाया जा रहा है। दूसरी ओर जयपुर मंडल में तकनीकी कार्य के चलते भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के कुछ फेरे मई में निरस्त रहेंगे।रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले NTES या 139 रेल मदद सेवा के माध्यम से ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

रेल प्रशासन ने 19 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्टेशन पर 14 जोड़ी ट्रेनों को 5 मिनट का अस्थायी हाल्ट देने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा, चेन्नई-छपरा, वलसाड-मुजफ्फरपुर, कोल्हापुर-धनबाद, एलएलटी-रक्सौल, पुणे-गोरखपुर, पूर्णा-पटना, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची, बांद्रा टर्मिनस-पटना, पुणे-बनारस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी और सूरत-छपरा एक्सप्रेस शामिल हैं। इससे मां शारदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में बढ़ेगा सेकेंड एसी कोच

यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस (19608/19607) में एक सेकेंड एसी कोच स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। यह व्यवस्था 6 अप्रैल 2026 से मदार से और 9 अप्रैल 2026 से कोलकाता से लागू होगी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षण की सुविधा मिलेगी।

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के फेरे रहेंगे निरस्त

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के 7 ट्रिप निरस्त किए गए हैं।
14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को निरस्त रहेगी।

14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई 2026 को निरस्त रहेगी। रेलवे के अनुसार यह कार्य भविष्य में ट्रेनों की सुरक्षा, गति और संचालन को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है।