हवाला के पैसों की भनक लगते ही रची लूट की साजिश,पुलिस ने 12 को दबोचा

भोपाल में 55 लाख की लूट मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने हवाला के पैसों की जानकारी मिलने पर लूट की योजना बनाई थी।

हवाला के पैसों की भनक लगते ही रची लूट की साजिश,पुलिस ने 12 को दबोचा

भोपाल: राजधानी में 55 लाख 50 हजार रुपए की डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 35 लाख रुपये नकद, 2 मोटरसाइकिल, 1 एक्सेस स्कूटी, 1 कार और 9 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके मामले की जानकारी दी।

8 मार्च को हुई थी लूट की वारदात

पुलिस के मुताबिक 8 मार्च 2026 को भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में एक व्यक्ति से करीब 55 लाख 50 हजार रुपये की लूट की वारदात हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

हवाला के पैसों की जानकारी पर बनाई योजना

जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई की है.इस पुरे हवाला लूट कांड को अंजाम देने वाले12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार है।  इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि गौरव चेतवानी नामक अकाउंटेंट ही पूरी लूट का मास्टरमाइंड था।पुलिस के मुताबिक गौरव ने अपने दो और अन्य दोस्तों के साथ मिल कर लूट की योजना बनाई थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों को हवाले के पैसे की जानकारी मिली थी, जिसके बाद उन्होंने लूट की योजना बनाई।वारदात के दिन आरोपियों ने पैसे ले जा रही गाड़ी को रोककर उसमें सवार लोगों को डराया और नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए थे।

कुछ आरोपी अभी भी फरार

मामले की जानकारी देते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मामले में शामिल कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से कई के खिलाफ पहले से भी अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।