Bhopal काली मंदिर के बाहर मवेशी के अवशेष मिलने से हंगामा, लोगों ने किया चक्काजाम

भोपाल के छोटे तालाब ब्रिज पर एक बोरी में गौवंश के अवशेष से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से नाराज लोगों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Bhopal काली मंदिर के बाहर मवेशी के अवशेष मिलने से हंगामा, लोगों ने किया चक्काजाम

भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात काली मंदिर के बाहर एक बोरे में मवेशी के अवशेष मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और संगठनों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

अवशेष मिलने के बाद भड़का आक्रोश

रविवार देर रात काली मंदिर के बाहर बोरे में मवेशी के अवशेष मिलने की सूचना फैलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और अवशेष को गोवंश का बताते हुए मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी की और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच की मांग तेज

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। संगठन के प्रमुख भानू हिंदू ने आरोप लगाया कि अवशेष की स्थिति से गोवंश की हत्या की आशंका है। उन्होंने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोषियों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है।