US-Israel-Iran War: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने रखीं 6 शर्तें

अमेरिका का कहना है कि ईरान पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक ईरान को 'घुटनों पर' नहीं ला दिया जाता। वही ईरान ने धमकी दी है की अगर परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया जाता है, तो होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद कर देंगे।

US-Israel-Iran War: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने रखीं 6 शर्तें
google

इजराइल-ईरान और अमेरिका युद्ध को आज 24 दिन हो गए हैं। इस जंग में अब तक ईरान में करीब 3,200 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें आम नागरिक और बच्चे भी शामिल हैं। इजरायल में लगभग 15 से 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, अमेरिका ने अब तक 13 सैनिकों की मौत की पुष्टि की है।

बीती रात रविवार को ईरान ने इजराइल के तेल अवीव समेत कई शहरों पर क्लस्टर बम दागे। इस हमले में कई घरों और इमारतें भी नष्ट हो गईं। वहीं, हमले में 15 लोगों के घायल होने की खबर है। इस हमले के जवाब में इजराइल ने भी सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान में मिसाइल से हमले किए।

इस बीच अमेरिका का बयान सामने आया है। अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर ने बताया है कि ईरान पर हमले तब तक जारी रहेंगे, जब तक ईरान को 'घुटनों पर' नहीं ला दिया जाता।

वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान का कहना है कि अगर ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया जाता है, तो हम होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद कर देंगे, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ेगा।

इस बीच ईरान ने अमेरिका और इजराइल के सामने जंग खत्म करने को लेकर कुछ शर्तें रखी हैं।

  1. भविष्य में युद्ध न हो इसकी गारंटी दी जाए।
  2. अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बंद किया जाए।
  3. नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
  4. क्षेत्र में चल रहे युद्ध खत्म किए जाएँ।
  5. होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नए नियम बनाए जाएँ।
  6. मीडिया से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जाए जो ईरान के खिलाफ हैं।

ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम: होर्मुज स्ट्रेट खोलो, वरना पावर प्लांट तबाह!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर अगले 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलकर जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बहाल नहीं की गई, तो अमेरिका ईरान के प्रमुख पावर प्लांट्स पर हमला कर उन्हें तबाह कर देगा। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर रविवार रात पोस्ट किया, अगर ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज को बिना किसी खतरे के पूरी तरह नहीं खोलता, तो अमेरिका उनके विभिन्न पावर प्लांट्स पर हमला कर उन्हें तबाह कर देगा, शुरुआत सबसे बड़े प्लांट से होगी...पूरी खबर पढ़ें