शहडोल में महिला ने पड़ोसन को बंधक बनाकर पीटा

शहडोल के ब्यौहारी में पुरानी रंजिश के कारण एक दबंग महिला ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पड़ोसन को घर में बंधक बना लिया और उसके साथ मारपीट कर जेवर व मोबाइल छीन लिए।

शहडोल में महिला ने पड़ोसन को बंधक बनाकर पीटा
google

रिपोर्टर- सूरज श्रीवास्तव 

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बराछ गांव में एक महिला को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। यहाँ ललिता कहार नामक महिला ने पड़ोस में रह रही किरण तिवारी को घर में बुलाकर बंधक बनाया और फिर अपने बेटे और बेटियों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। साथ ही, आरोपी महिला ने पीड़िता के मोबाइल और जेवर भी छीन लिए।


मारपीट के दौरान जब पीड़िता चिल्लाने लगी और शोर सुनकर परिजन उसे बचाने आए, तो ललिता ने उन पर भी हमला कर दिया और मारपीट कर उन्हें भगा दिया। घटना की सूचना पर ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मुक्त कराया। पुलिस ने ललिता कहार के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। मारपीट की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।


इसी बीच, घटना का पूरा वीडियो मौके पर मौजूद एक शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।