आज ग्वालियर दौरे पर CM डॉ. मोहन यादव: ऋषि गालव विश्वविद्यालय का किया भूमिपूजन, पशुपालक सम्मेलन में भी हुए शामिल
ग्वालियर में 6 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। यूनिवर्सिटी शिलान्यास से लेकर डेयरी सम्मेलन तक कई कार्यक्रम में की शिरकत।
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को ग्वालियर के दौरे पर है। इस दौरान सीएम ने शिक्षा, पशुपालन और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजनों में शिरकत की और प्रदेश के विकास से जुड़ी योजनाओं को गति दी।

ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादय सुबह 10 बजे विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचें। इसके बाद उन्होंने शिवपुरी लिंक रोड से शीतला माता मार्ग स्थित ग्राम बेला पहुंचकर प्रस्तावित आवासीय ऋषि गालव विश्वविद्यालय का भूमिपूजन किया।

यह विश्वविद्यालय मध्यभारत शिक्षा समिति द्वारा करीब 55 बीघा भूमि पर लगभग 110 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी, उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

चुनावी रुझानों पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मिली बढ़त पर CM डॉ. मोहन यादव ने बधाई देते हुए कहा कि अंग- बंग कलिंगा, सब जगह भाजपा का झंडा लहराया है। असम में घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियां जीत रही हैं, कम्युनिस्ट और TMC ने बंगाल को बदहाल किया। सर्वे सार्थक होते दिख रहे हैं प्रचंड जीत के साथ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। PM मोदी के नेतृत्व में ये 22 वां राज्य NDA के साथ खड़ा होता दिखाई देगा। बंगाल की जनता को धन्यवाद भाजपा को वोट देने और धैर्य के साथ मतदान करने के लिए। PM मोदी के नेतृत्व में देश में सुशासन की बयार चल रही है, इस जीत में हर कार्यकर्ता की भूमिका है।
राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन
विश्वविद्यालय के भूमिपूजन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:30 बजे मेला मैदान पहुंचें, जहां वे राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने ‘वृंदावन ग्राम’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किा। सम्मेलन में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन सिंह पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अवलोकन
सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शिवपुरी लिंक रोड स्थित एम्पायर रिसोर्ट में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद सीएम करीब 3:40 बजे गोला का मंदिर क्षेत्र पहुंचकर निर्माणाधीन आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अपने निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार मुख्यमंत्री शाम करीब 4:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से वायुमार्ग से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
Varsha Shrivastava 
