पंजाब विधानसभा में हंगामा: CM भगवंत मान पर शराब पीकर आने का आरोप
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विधानसभा में शराब के नशे में आने के आरोप लगे हैं। शिरोमणि अकाली दल, कांग्रेस और BJP ने मामले की जांच और डोप/ब्रेथलाइजर टेस्ट की मांग की है, जिससे पंजाब की राजनीति में विवाद और तेज हो गया है।
पंजाब विधानसभा में मजदूर दिवस (इंटरनेशनल लेबर डे) के मौके पर बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर सदन में आने का गंभीर आरोप लग गया। शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री का एक वीडियो जारी कर उनके व्यवहार को शर्मनाक बताया और पूरे पंजाब के सामने उनका डोप टेस्ट कराने की मांग की। कांग्रेस और भाजपा ने भी आरोपों का समर्थन करते हुए सभी विधायकों का अल्कोहल/ब्रेथलाइजर टेस्ट कराने की मांग की, जिसके बाद सदन में भारी हंगामा हुआ और कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।
क्या है पूरा मामला..
आज पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र मजदूर दिवस के अवसर पर बुलाया गया था। सत्र की शुरुआत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, लेकिन सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर CM भगवंत मान की आपत्ति के बाद विवाद शुरू हो गया।
सीएम मान ने सदन की मर्यादा का हवाला देते हुए कहा कि किसी को पैर मोड़कर नहीं बैठना चाहिए। इसके जवाब में खैरा ने पलटवार करते हुए CM की पत्नी पर पिछले सत्र में दर्शक दीर्घा में पैर मोड़कर बैठने का जिक्र किया। इस पर भगवंत मान ने कहा कि उनकी पत्नी ने गलती सुधार ली है और खैरा उनकी बेटी को भी निशाना बना रहे हैं।
कुछ देर बाद जब आधिकारिक प्रस्ताव पर बहस चल रही थी, तब कांग्रेस विधायक खैरा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सदन में नशे की हालत में मौजूद हैं। इस आरोप का समर्थन करते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने स्पीकर से अनुरोध किया कि सदन के सभी सदस्यों का अल्कोहल टेस्ट कराया जाए।
बाजवा ने कहा, माननीय सदस्य ने राज्य के प्रमुख पर बहुत गंभीर आरोप लगाया है। अगर यह सच है तो यह लोकतंत्र के लिए काला दिन होगा। आप सदन के संरक्षक हैं, इसलिए दरवाजे बंद कर सभी सदस्यों का अल्कोहल परीक्षण कराएं।
इसके बाद सदन में हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष के विधायकों ने CM का समर्थन किया, जबकि विपक्षी सदस्य नारे लगाते रहे। अंत में कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
विपक्ष की मांगें..
शिरोमणि अकाली दल ने CM भगवंत मान का वीडियो जारी कर कहा- यह अत्यंत शर्मनाक है कि मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री शराब पीकर पवित्र सदन में पहुंचे। पार्टी ने मांग की कि मुख्यमंत्री का डोप टेस्ट पूरे पंजाब के सामने कराया जाए ताकि सच्चाई सामने आए।
ਬਹੁਤ ਸ਼ਰਮ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ @BhagwantMann ਅੱਜ 'ਮਜ਼ਦੂਰ ਦਿਵਸ' ਮੌਕੇ ਪਵਿੱਤਰ ਸਦਨ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਾਬ ਨਾਲ ਡੱਕ ਕੇ ਆ ਗਿਆ❗
— Shiromani Akali Dal (@Akali_Dal_) May 1, 2026
ਤੁਸੀਂ ਖੁਦ ਹਾਲ ਦੇਖ ਲਓ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ, ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ' ਚ ਕਿਵੇਂ ਵਿਵਹਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ❗
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਇਸ ਵਤੀਰੇ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਨਿੰਦਾ ਕਰਦਾ ਹੈ, ਉਸਨੂੰ ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਸ਼ਰਾਬ ਪੀਕੇ… pic.twitter.com/zuszvbRWea
कांग्रेस..
आरोप दोहराया और सदन से वॉकआउट किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़..
विधानसभा को लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए कहा कि अगर कोई शराब के नशे में मंदिर या गुरुद्वारे में जाता है तो यह अपमान है। उन्होंने सभी नेताओं का ब्रेथलाइजर टेस्ट कराने की मांग की और कहा कि अगर टेस्ट हो जाए तो फ्लोर टेस्ट की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
विधानसभा के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रताप सिंह बाजवा और सुखपाल सिंह खैरा ने आरोप दोहराए। बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री का आत्मविश्वास कम हो गया है और खैरा ने दावा किया कि मान कई अन्य कार्यक्रमों में भी नशे में नजर आए हैं।

AAP का बचाव..
आम आदमी पार्टी (AAP) ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश और बेबुनियाद बताया है। पार्टी का कहना है कि विपक्ष जानबूझकर CM की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। अभी तक मुख्यमंत्री भगवंत मान या AAP सरकार की तरफ से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं हुई है।
स्वाति मालीवाल ने भी लगाए आरोप..
AAP से हाल ही में BJP में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी भगवंत मान पर आरोप लगाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, आज फिर से पंजाब CM भगवंत मान लोकतंत्र के मंदिर पंजाब विधानसभा में शराब के नशे में चूर होकर पहुंचे हैं। ये आदमी गुरुद्वारा साहिब शराब पीकर जाता है, मंदिर शराब पीकर जाता है, लोकसभा शराब पीकर आता था, सरकार की मीटिंग में शराब पीकर जाता है, विदेश में इतनी शराब पीली की प्लेन से उतार दिया गया।
आज फिर से पंजाब CM भगवंत मान लोकतंत्र के मंदिर पंजाब विधानसभा में शराब के नशे में चूर होकर पहुँचे हैं।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 1, 2026
ये आदमी गुरुद्वारा साहिब शराब पीकर जाता है, मंदिर शराब पीकर जाता है, लोकसभा शराब पीकर आता था, सरकार की मीटिंग में शराब पीकर जाता है, विदेश में इतनी शराब पीली की प्लेन से उतार… pic.twitter.com/M5VngsZ1sV
राजनीतिक संदर्भ..
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पंजाब में विपक्ष (अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा) लगातार AAP सरकार पर हमलावर है। अकाली दल और कांग्रेस पहले भी भगवंत मान पर नशे से जुड़े आरोप लगा चुके हैं। पंजाब में नशे की समस्या लंबे समय से एक बड़ा मुद्दा रहा है और AAP सरकार ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान चला रही है।

