‘परीक्षा पे चर्चा’: PM मोदी का छात्रों को संदेश, कहा- आत्मविश्वास से दें परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के तहत देशभर के विद्यार्थियों से संवाद किया।

‘परीक्षा पे चर्चा’: PM मोदी का छात्रों को संदेश, कहा- आत्मविश्वास से दें परीक्षा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में देशभर के छात्रों से संवाद किया। पीएम ने छात्रों की सीख देते हुए कहा- किसी भी काम को टालने की आदत छोड़ना चाहिए और अपने पैर्टन को फॉलो करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अपने पैटर्न को फॉलो करने के अलावा दूसरे की सलाह को भी समझना चाहिए। पीएम मोदी ने परीक्षा के दिनों में छात्रों को फिजिकल एक्टिविटी करने भी सलाह दी, ताकि विद्यार्थियों का मानसिक स्वास्थ्य के अलावा शारीरिक स्वास्थ्य भी बना रहें।

आधी-अधूरी शिक्षा सही दिशा नहीं देती-पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, छात्रों को आत्मविश्वास और बड़े सपने देखना चाहिए। विद्यार्थियों को खुद को सीमित नहीं करना चाहिए और जीवन में सबसे उत्तम, श्रेष्ठ बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। पीएम मोदी ने जोर दिया कि शिक्षा को बोझ नहीं, बल्कि जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम समझना चाहिए। उन्होंने कहा- पढ़ाई में पूरा इन्वॉल्टवमेंट जरूरी है, आधी-अधूरी शिक्षा सही दिशा नहीं देती। 

मेहमानों के सवालों पर दिया जवाब

एक छात्र ने घर में आने वाले मेहमानों के सवालों से होने वाली परेशानी पर पीएम मोदी ने जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा, इसका एक उपाय है, कि जब घर में कोई मेहमान आपसे आपकी पढ़ाई के बारे में सवाल करे तो उससे पहले आप उससे कहें कि अंकल जी आप बहुत सफल व्यक्ति हैं, मुझे बताएं कि आप बचपन में कैसे पढ़ते थे, इस सवाल के बाद पूरा माहौल ही बदल जाएगा।

परीक्षा का नाम सुनते ही लाखों विद्यार्थियों के मन में तनाव, डर और दबाव महसूस होने लगता है। ऐसे में आज देशभर के छात्रों के लिए एक खास मौका है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे उनसे संवाद कर रहे हैं। नई दिल्ली से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसका सीधा प्रसारण पूरे देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट में किया जा रहा है।

एमपी में भी दिखेगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ का उत्साह

मध्य प्रदेश में इस कार्यक्रम को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। राजधानी भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में राज्य स्तरीय आयोजन हुआ।

तनाव नहीं, सकारात्मक सोच का संदेश

‘परीक्षा पे चर्चा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक लोकप्रिय और प्रेरणादायक कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से बाहर निकालना और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इस विशेष एपिसोड में प्रधानमंत्री ने परीक्षा से जुड़े सवालों, पढ़ाई के तरीकों, समय प्रबंधन और तनावमुक्त रहने जैसे अहम विषयों पर अपनी बात रखी। 

छात्रों और अभिभावकों के लिए खास

यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी मार्गदर्शक साबित होता है। हर साल लाखों छात्र इससे जुड़ते हैं और परीक्षा को लेकर अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव महसूस करते हैं। आज एक बार फिर ‘परीक्षा पे चर्चा’ के मंच से छात्रों को यह संदेश मिलेगा कि परीक्षा जीवन का अंत नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का एक पड़ाव है।