भोपाल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, BJP–PCC कार्यालय और नगर निगम में फहराया गया तिरंगा

भोपाल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। BJP, PCC और नगर निगम कार्यालय में तिरंगा फहराया गया, नेताओं ने शुभकामनाएं दीं।

भोपाल में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, BJP–PCC कार्यालय और नगर निगम में फहराया गया तिरंगा
GOOGLE

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। भाजपा और कांग्रेस दोनों के कार्यालयों में झंडा फहराया गया और नेताओं ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडा फहराया। उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश के गणतंत्र की शुरुआत का दिन है। आजादी के बाद इसी दिन देश को अपना संविधान और गणतंत्र मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया के बेहतरीन देशों में शामिल हो और मध्य प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान बनाए, यही उनकी कामना है।

इस दौरान पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा पर हेमंत खंडेलवाल ने मध्य प्रदेश के चार लोगों को सम्मान मिलने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार समाज के लिए अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित करती है और प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है।

वहीं कांग्रेस के PCC कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उमंग सिंघार ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भोपाल के आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय में महापौर मालती राय ने  तिरंगा फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी मिलकर काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने भी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि हर दिन अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी के साथ निभाना चाहिए।