जवा में न्याय सत्याग्रह संकल्प यात्रा को लेकर कांग्रेस की तैयारी बैठक संपन्न, 13 अगस्त को रीवा में होगा वृहद आयोजन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा द्वारा न्याय सत्याग्रह संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि सेमरिया विधायक अभय मिश्रा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे। बैठक में 13 अगस्त को रीवा में होने वाली यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई।

जवा में न्याय सत्याग्रह संकल्प यात्रा को लेकर कांग्रेस की तैयारी बैठक संपन्न, 13 अगस्त को रीवा में होगा वृहद आयोजन

पब्लिक वाणी - जवा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा द्वारा न्याय सत्याग्रह यात्रा की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। 

पूर्व निर्धारित कार्य योजना अनुसार आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि सेमरिया विधायक अभय मिश्रा रहे तो वहीं ब्लॉक कांग्रेस जवा अध्यक्ष धनेंद्र द्विवेदी, पूर्व प्रत्याशी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. अरूणा तिवारी, त्योंथर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पटेल, सिरमौर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामगरीब वनवासी, सिरमौर प्रभारी सत्रुभन सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रधर सिंह, गिरीश सिंह, रमेश पटेल, बिन्द्रा प्रसाद तिवारी, डॉ. अरूणेन्द्र शेखर मिश्रा, शिव बालक पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओ पदाधिकारियों की उपस्थिति में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। 

आयोजित बैठक में आगामी 13 अगस्त को रीवा में आयोजित होने वाली न्याय सत्याग्रह संकल्प यात्रा के तैयारियो के संबंध मे चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि सेमरिया विधायक अभय मिश्रा ने यात्रा के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज भाजपा के राज में किसान मजदूर परेशान है मंहगाई बेरोजगारी चर्म पर है चारों और भ्रष्टाचार अपराधियों का बोलबाला है जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा रीवा में 13 अगस्त को वृहद स्तर पर न्याय सत्याग्रह संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता भाग लेंगे उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस जनों सहित किसान मजदूरों को यात्रा में भाग लेने की अपील की है।

आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र द्विवेदी ने किया संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरूणेन्द्र द्विवेदी ने किया। उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनरेश तिवारी, साधू शरण मिश्रा, रामू द्विवेदी, जय प्रकाश तिवारी, रमेश पाठक, प्रवीण सिंह भौठी, जनपद सदस्य प्रवल पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।