छतरपुर के शिवहरे आवास में ED का छापा! अवैध संपत्ति होने का शक
छतरपुर जिले के बगौता गांव में शुक्रवार सुबह ED ने इंजीनियर मुकेश शिवहरे के घर छापा मारा। बताया जा रहा है कि भोपाल में हुई पूर्व कार्रवाई के बाद मुकेश शिवहरे का नाम जांच के दायरे में आया।
छतरपुर जिले के ग्राम बगौता में शुक्रवार सुबह उस समय हलचल मच गई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने पुलिस बल के साथ शिवहरे परिवार के घर पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई और कई घंटों तक चली।

जानकारी के मुताबिक, जिस घर पर छापा पड़ा वह अनंत राम शिवहरे का है, जो पहले ठेकेदारी करते थे। उनके बेटे मुकेश शिवहरे पेशे से इंजीनियर हैं और बीते कुछ वर्षों में ही आर्थिक रूप से बेहद सशक्त हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भोपाल में हाल ही में ED द्वारा की गई छापेमारी की फहरिस्त में मुकेश शिवहरे का नाम भी सामने आया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

सामान्य परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति
स्थानियों का कहना है कि शिवहरे परिवार पहले एक सामान्य आर्थिक स्थिति में जीवन बिताता था। लेकिन मुकेश शिवहरे के इंजीनियर बनने के बाद, उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव आया। लोगों के मुताबिक, अब उनके पास कई एकड़ जमीन और करीब 50 एकड़ से ज्यादा का फार्म हाउस है।

आर्थिक अनियमितताओं की ओर इशारा?
इतनी बड़ी संपत्ति का अचानक होना किसी न किसी आर्थिक घोटाले या भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। हालांकि अब तक ED या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Saba Rasool 
