ट्रांसफर रोकने प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का फर्जी लेटर लगाया, जिला पंचायत CEO ने करायी FIR

छिंदवाड़ा जिला पंचायत कार्यालय में एक बार फिर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. तामिया जनपद के ग्राम रोजगार सहायक का ट्रांसफर रुकवाने के लिए प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के नाम का फर्जी लेटर तैयार किया गया.

ट्रांसफर रोकने प्रभारी मंत्री राकेश सिंह का फर्जी लेटर लगाया, जिला पंचायत CEO ने करायी FIR
rakesh singh facebook

छिंदवाड़ा जिला पंचायत कार्यालय में एक बार फिर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. तामिया जनपद के ग्राम रोजगार सहायक का ट्रांसफर रुकवाने के लिए प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के नाम का फर्जी लेटर तैयार किया गया. 

इस पत्र में मंत्री के लेटर हेड और फर्जी साइन का इस्तेमाल किया गया, जिसके आधार पर ग्राम रोजगार सहायक दिनेश साहू का तबादला रोक दिया गया. मामला सामने आते ही जिला पंचायत सीईओ ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब फर्जी दस्तावेज की सत्यता, हस्ताक्षर और लेटर हेड की जांच कर रही है.

पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिंदवाड़ा के कार्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है. इसमें कार्रवाई का अनुरोध किया गया है. इसमें ये बातें सामने आई हैं कि दिनेश साहू इनके स्थानांतरण के संबंध में प्रभारी मंत्री के कार्यालय से किसी ने गलत तरीके से लेटर जारी किया है. जिसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.