युवक ने कनपटी में गोली मारकर की खुदखुशी, मौके पर ही मौत
मध्यप्रदेश सतना के कोलगवा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर नई बस्ती जेल रोड में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. अंकुश विश्वकर्मा नाम के 32 साल के युवक ने घर पर ही खुद को कनपटी में गोली मार ली.
मध्यप्रदेश सतना के कोलगवा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर नई बस्ती जेल रोड में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. अंकुश विश्वकर्मा नाम के 32 साल के युवक ने घर पर ही खुद को कनपटी में गोली मार ली. जिसके बाद पूरे घर में हल्ला गुहार मच गया. परिजनों ने आनन फानन में युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
मौके पर ही हो गई थी मौत
अंकुश की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी थी. और फिर अंकुश के पूरे परिवार में मातम पसर गया. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर कोलगवा थाना पुलिस पहुंची और घटना स्थल से एक अवैध पिस्टल और खाली खोखा बरामद हुआ है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है, और जांच में जुट गई है.
मृतक के पास पिस्टल कैसे पहुंची?
मृतक के बड़े भाई अमित विश्वकर्मा ने बताया कि भाई ने घर में ही खुद को गोली मार ली. यह घटना उस वक्त हुई जब हम सब परिवार के लोग एक साथ घर के हाल में बैठे थे. तभी देर रात छोटा भाई अंकुश आया और बोला कि बाहर गाड़ी खड़ी है. उसको लॉक करके आता हूं. इसके बाद वह अंदर आया और अपने कमरे में गया. और कुछ देर में उसके कमरे से गोली जैसी आवाज सुनाई दी. तभी सभी लोग दौड़कर कमरे में गए तो देखा कि वह खुद को गोली मार लिया. मृतक के भाई ने बताया कि हमे किसी पर कोई शक नहीं है. उसके दो छोटे बच्चे हैं.
shivendra 
