Jharkhand Student Protest के बीच JPSC के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार,छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

झारखंड के रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया.

Jharkhand Student Protest के बीच JPSC के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार,छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

UPDATED 8:00PM 

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ चल रहा छात्रों का प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में छात्र बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा गेट के पास पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने छात्रों को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे नहीं हटे। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को मौके से खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच कई बार झड़प की स्थिति बनी और दो-तीन बार लाठीचार्ज करना पड़ा। कुछ छात्रों के सिर में चोट लगने की जानकारी है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस की ओर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकीं।

UPDATED

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस ने वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस दौरान लाठीचार्ज की भी जानकारी सामने आई है। इसी बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सरकार और छात्रों के बीच बातचीत के बावजूद आंदोलन जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी छात्रों पर बल प्रयोग को गलत बताते हुए झारखंड सरकार से उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की है।

----

झारखंड के रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को उग्र हो गया। हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा के करीब पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। छात्रों को रोकने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों की ओर से पानी की बोतल और चप्पलें फेंके जाने की भी जानकारी सामने आई है। प्रदर्शनकारी विधानसभा से करीब 100 मीटर की दूरी तक पहुंच गए और बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। पुलिस ने छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कई छात्र बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे।

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते गिरफ्तार

इधर, JPSC से जुड़े मामले में CID ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 21 जुलाई को JPSC कार्यालय में रेड के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से CID उनसे लगातार पूछताछ कर रही थी।

6 लेयर की सुरक्षा, CCTV से निगरानी

छात्रों के विधानसभा घेराव को देखते हुए विधानसभा परिसर के चारों तरफ 6 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। CCTV कैमरों के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग और वाटर कैनन भी तैनात किए हैं।

विधानसभा मार्च से पहले पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा

छात्रों के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद रांची में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। कई जगहों पर कंटीले तार लगाए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विधानसभा के मेन गेट के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन स्थल और आसपास के इलाकों में CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन की व्यवस्था भी की है।

प्रशासन की ओर से BNS की धारा 163 लागू किए जाने की जानकारी सामने आई है। दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।

छात्रों को पुलिस ने रोका

विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को पुलिस ने बैरिकेडिंग के पास रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। छात्र अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे।

आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उनका आरोप है कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मामले में सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।

JSSC-CGL रद्द करने और CBI जांच की मांग

छात्रों की प्रमुख मांगों में JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करना और कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराना शामिल है। आंदोलनकारियों का कहना है कि सिर्फ विभागीय या राज्य स्तर की जांच से उन्हें भरोसा नहीं है।

JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र आंदोलन कई दिनों से जारी है। रविवार को भी प्रदर्शन स्थल पर छात्र नेताओं से मुलाकात के लिए भाजपा नेताओं के पहुंचने की खबर सामने आई थी।

छात्रों के समर्थन में BJP का CM हाउस के बाहर धरना

छात्रों के आंदोलन के समर्थन में झारखंड भाजपा ने भी मोर्चा खोल दिया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग की है। पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग भी उठाई जा रही है। इससे छात्र आंदोलन को लेकर राज्य की सियासत भी गरमा गई है।

भाजपा इससे पहले भी विधानसभा परिसर में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर CBI जांच की मांग उठा चुकी है।