मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, मंत्री कंसाना चक्कर खाकर बेहोश, 10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायकों ने किसानों के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, मंत्री कंसाना चक्कर खाकर बेहोश, 10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित
google

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है. विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा. विपक्ष ने छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड और किसानों के बिजली माफ करने को लेकर भी प्रदर्शन किया. कार्यवाही शुरू होने के साथ ही कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना चक्कर खा कर गिर गए जिससे सत्र 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी. आज सभा में दो विधेयकों, मध्यप्रदेश दुकान तथा स्थापना (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025 और मध्यप्रदेश नगरपालिका (संशोधन) अध्यादेश, 2025 पर चर्चा हुई. 

Updated:- 03:15 AM कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बंसल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनसे मिलने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे.

Updated:- 01:32 AM सत्र के दूसरे दिन मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना चक्कर खा कर गिर गए. कार्यवाही शुरू हुई ही थी की मंत्री कंसाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया. तबीयत बिगड़ने से सत्र की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Updated:- 11:19 AM प्रदर्शन में विधायक "चिड़िया चुग गई खेत" की झांकी के साथ लेकर आए और भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया. हाथ में खेत और चिड़िया लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, कहा सरकार किसानों के खेतों को चुग गई. डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी किसानों को नहीं मिला मुआवजा और न ही मिला सोयाबीन का सही दाम. 

Updated:- 11:10 AM विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा- 

"सरकार परफॉर्मेंस रिपोर्ट किसका चेक कर रही है?  सबसे पहले मुख्यमंत्री अपना परफॉर्मेंस रिपोर्ट देखे, मंत्री अपना परफॉर्मेंस देखे.. जनता से परफॉर्मेंस लेना चाहिए किसानों से लेना चाहिए ..युवाओं से लेना चाहिए..आम जनता से लेना चाहिए परफॉर्मेंस रिपोर्ट तब जाकर उनकी परफॉर्मेंस रिपोर्ट आएगी परफॉर्मेंस रिपोर्ट में फेल हो गए तो इस्तीफा देना पड़ेगा"

Updated:- 11:05 AM विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन जारी रहा. विपक्ष ने किसानों के बिजली माफ करने को लेकर प्रदर्शन किया. विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया की सरकार चिड़िया बन खेत चुग रही. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार समेत कांग्रेस के कई विधायक प्रदर्शन में शामिल हुए. 


Updated:- 11:00 AM मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मन्त्रि-परिषद की बैठक विधानसभा स्थित समिति कक्ष में वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ शुरू हुई।

आज सभा में किसानों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। अतिवृष्टि से हुई फसलों के नुकसान पर कांग्रेस सवाल उठा सकती है। शीतकालीन सत्र काफी कम समय के लिए है। 1 दिसंबर से शुरू हुआ यह सत्र सिर्फ 5 दिसंबर तक ही चलेगा और इसमें भी 4 दिसंबर को छुट्टी रहेगी। इसलिए विपक्ष में थोड़ी नाराजगी है।

MP विधानसभा का पहला दिन, जानिए पहले दिन क्या-क्या हुआ

1 दिसंबर से आयोजित मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा. इस दौरान 4 दिन ही विधानसभा की बैठकें होंगी. 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर अवकाश रहेगा. सत्र के पहले दिन विपक्षी पार्टी ने छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत के मामले को जोर-शोर से उठाया. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक बच्चों के पुतलों को कफन में लपेटकर पहुंचे विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया...पूरी खबर पढ़ें