MP BJP Mission 2028: ओरछा से BJP ने शुरू की 2028 की तैयारी, अजय जामवाल ने बूथ और मतदाता संपर्क मजबूत करने पर दिया जोर

MP BJP Mission 2028: ओरछा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अजय जामवाल ने बूथ और शक्ति केंद्र मजबूत करने पर जोर दिया. BJP ने 2028 चुनाव की तैयारी तेज कर दी है.

MP BJP Mission 2028: ओरछा से BJP ने शुरू की 2028 की तैयारी, अजय जामवाल ने बूथ और मतदाता संपर्क मजबूत करने पर दिया जोर

भोपाल। मध्यप्रदेश में 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है. निवाड़ी जिले के ओरछा में हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने संगठन को चुनावी चुनौती के लिए तैयार रहने का संदेश दिया. उन्होंने बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं की लगातार सक्रियता पर जोर दिया.

चुनाव के समय नहीं, अभी से जनता के बीच रहने का संदेश

बैठक में जामवाल के संबोधन का मुख्य फोकस मिशन-2028 पर रहा. कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया कि चुनाव के नजदीक आने का इंतजार करने के बजाय अभी से जनता के बीच सक्रिय रहना होगा. पार्टी का जोर संगठन की पहुंच को हर बूथ और हर मतदाता तक ले जाने पर है. इसके लिए बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई.

सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने की तैयारी

भाजपा की रणनीति में सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना भी अहम हिस्सा है. कार्यकर्ताओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया है. पार्टी का मानना है कि सरकार के काम और संगठन की सक्रियता के बीच सीधा तालमेल बनाकर चुनावी जमीन मजबूत की जा सकती है.

हेमंत खंडेलवाल ने भी संगठन को लेकर दिया संदेश

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी संगठन को लगातार समाज के बीच सक्रिय रखने पर जोर दिया. उनका फोकस सेवा, संगठन और सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने पर रहा. ओरछा की बैठक खंडेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बड़ी प्रदेश कार्यसमिति बैठक के तौर पर भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और अगले कुछ महीनों के कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई.

Gen Z पर भी BJP का फोकस

भाजपा की नजर अब युवा वोटर्स, खासकर Gen Z पर भी है. पार्टी युवाओं के साथ संवाद बढ़ाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए उनसे जुड़ने की रणनीति पर काम कर रही है. हाल के महीनों में युवाओं से जुड़े प्रदर्शनों और शिक्षा समेत दूसरे मुद्दों को देखते हुए भाजपा के लिए युवा मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

दतिया उपचुनाव की हार पर भी मंथन

बैठक में दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के कारणों की समीक्षा का मुद्दा भी अहम रहा. संगठनात्मक कमियों और बूथ स्तर पर चुनावी प्रबंधन को लेकर मंथन किया गया. इसके साथ ही पार्टी के 'हर बूथ, सबसे मजबूत' अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर है. भाजपा का लक्ष्य चुनाव से काफी पहले संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करना है.

2028 के लिए अभी से संगठन को कसने की तैयारी

ओरछा की बैठक से साफ संकेत है कि भाजपा मध्यप्रदेश में 2028 के विधानसभा चुनाव को लेकर लंबी रणनीति पर काम कर रही है. पार्टी का फोकस सिर्फ चुनावी प्रचार पर नहीं, बल्कि बूथ मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने, युवाओं से जुड़ने और सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर है.

यानी भाजपा ने 2028 के चुनाव की तैयारी का बिगुल काफी पहले ही फूंक दिया है और अब आने वाले महीनों में संगठन की सक्रियता और राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभाव