पिपरई तहसीलदार की 'धमकी' के बाद बड़ा हादसा: एक पटवारी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रविवार को एक सड़क हादसे में पटवारी सचेंद्र बघवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य पटवारी अरविंद रघुवंशी और सुखबीर रजक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पिपरई तहसीलदार की 'धमकी' के बाद बड़ा हादसा: एक पटवारी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

अशोकनगर। जिले की पिपरई तहसील से एक घटना सामने आई है, जिसने प्रशासनिक गलियारों में आक्रोश पैदा कर दिया है। रविवार को एक सड़क हादसे में पटवारी सचेंद्र बघवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य पटवारी अरविंद रघुवंशी और सुखबीर रजक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विवादित व्हाट्सएप मैसेज और हादसा

जानकारी के अनुसार, पिपरई तहसीलदार ए.के. गौतम ने सुबह 11 बजे एक बैठक बुलाई थी। बैठक से पहले तहसीलदार द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप पर कथित तौर पर सख्त लहजे में 'धमकी' दी गई थी, जिससे कर्मचारी दबाव में थे। मीटिंग समाप्त कर वापस लौटते समय पटवारियों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

भोपाल रेफर, कर्मचारियों में रोष

हादसे में सचेंद्र बघवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल अरविंद और सुखबीर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तत्काल भोपाल रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना से पटवारी संघ में भारी नाराजगी

घटना के बाद पटवारी संघ में भारी नाराजगी देखी जा रही है। सहकर्मियों का आरोप है कि मानसिक दबाव और अनावश्यक जल्दबाजी के कारण यह हादसा हुआ। वहीं, आज पटवारी संघ ने ज्ञापन सौंपकर तहसीलदार पर कार्यवाही की मांग की है।