PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से की मुलाकात: खिलाड़ियों के साथ रील शेयर कर बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेडलिस्ट भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीते।

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट से की मुलाकात: खिलाड़ियों के साथ रील शेयर कर बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। प्रधानमंत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खिलाड़ियों के साथ एक रील भी शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा- “जो खेलेगा, वो खिलेगा।” इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहने की अपील की।

खिलाड़ियों के साथ पीएम मोदी ने शेयर की रील

करीब 32 सेकेंड की रील में प्रधानमंत्री मोदी गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर साक्षी चौधरी समेत अन्य खिलाड़ियों के साथ नजर आए। बातचीत के दौरान पीएम ने खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन की तारीफ की।

उन्होंने कहा- “जो खेलेगा, वो खिलेगा” और इसके बाद “ऑलवेज चीयर फॉर भारत… भारत माता की जय” का संदेश दिया।

भारत ने जीते कुल 39 मेडल

ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 पदक जीते। इनमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">जयतु भारतम्! ???????? <a href="https://t.co/eUDzfdNyQI">pic.twitter.com/eUDzfdNyQI</a></p>&mdash; Smriti Z Irani (@smritiirani) <a href="https://x.com/smritiirani/status/2086446937663045740?ref_src=twsrc%5Etfw">August 9, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

बॉक्सिंग ने दिलाए सबसे ज्यादा मेडल

भारत के कुल 39 पदकों में सबसे ज्यादा योगदान बॉक्सिंग का रहा। भारतीय मुक्केबाजों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर समेत कुल 10 मेडल जीते।

इसके बाद एथलेटिक्स में भी भारत को 10 मेडल मिले, हालांकि इनमें कोई गोल्ड मेडल नहीं रहा। वहीं वेटलिफ्टिंग से 8, पैरा एथलेटिक्स से 6, जूडो से 4 और पैरा पावरलिफ्टिंग से 1 मेडल मिला।

इस तरह भारत के 39 में से 37 पदक इन छह खेलों से आए।

खिलाड़ियों की मेहनत को पीएम ने सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और शानदार प्रदर्शन की सराहना की। भारत के लिए यह प्रदर्शन इसलिए भी खास रहा क्योंकि 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में कई ऐसे खेल शामिल नहीं थे, जिनमें भारत पारंपरिक रूप से मजबूत रहा है।

पीएम मोदी की खिलाड़ियों के साथ यह मुलाकात भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सम्मान देने के साथ-साथ देश के युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश भी देती है। उनका “जो खेलेगा, वो खिलेगा” संदेश इसी दिशा में प्रोत्साहन के तौर पर सामने आया।