रीवा में बेकाबू कार ने बाइक सवारों को उड़ाया, खंभे से टकराई, हादसे का सीसीटीवी आया सामने
रीवा शहर के साईं मंदिर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बेकाबू कार ने पहले दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई.
रीवा शहर के साईं मंदिर के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बेकाबू कार ने पहले दो बाइक सवारों को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई. हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतने तेज थी कि बाइक सवार हवा उड़ गए. और मौके पर अफरा तफरी मच गई.
हादसे का CCTV आया सामने
सीसीटीवी में एक तेज रफ्तार कार आती हुई दिख रही है. और रास्ते से गुजर रहे दो बाइक सवारों को टक्कर मारती है. जिससे बाइक सवार गिर जाते हैं. और कार पास ही खम्भे से टक्करा जाती है. जिसके बाद घटना स्थल में अफरा तफरी मच जाती है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. कार चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.
shivendra 
