विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली का 29 गेंदों में ठोका अर्धशतक, रोहित शर्मा गोल्डन डक, गिल-सूर्यवंशी और अभिषेक का क्या हाल है

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे ग्रुप चरण के मुकाबले में विराट कोहली शानदार बैटिंग कर रहे हैं. कोहली ने गुजरात के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदोंं में शतक ठोक दिया.

विजय हजारे ट्रॉफी में कोहली का 29 गेंदों में ठोका अर्धशतक, रोहित शर्मा गोल्डन डक, गिल-सूर्यवंशी और अभिषेक का क्या हाल है

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे ग्रुप चरण के मुकाबले में विराट कोहली शानदार बैटिंग कर रहे हैं. कोहली ने गुजरात के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदोंं में शतक ठोक दिया. वहीं जयपुर में खेले गए ग्रुप सी के मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाफ रोहित शर्मा पहली ही बॉल मे आउट हो गए.  

बेंगलुरु के एक्सीलेंस सेंटर में खेले जा रहे ग्रुप जी के इस मुकाबले में गुजरात के टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया. दिल्ली की शुरूआत अच्छी नहीं रही टीम के ओपनर प्रियांस आर्य का विकेट जल्दी गंवा दिया. स्कोर 2 रन पर 1 विकेट हो गया.   

इसके बाद बैटिंग करने उतरे विराट कोहली. कोहली ने तेज तर्रार पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्तिथि में पहुंचाया. इस दौरान विराट कोहली ने 11 चौके और 1 छक्का लगाया, जिससे गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बना रहा.  

पहली गेंद पर आउट हुए रोहित शर्मा 

दूसरी ओर, जयपुर में खेले जा रहे ग्रुप सी के मुकाबले में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी. इस मैच में रोहित शर्मा पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए और खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी नहीं खेले मुकाबला

इस बीच, 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी इस दौर में बिहार की ओर से खेलते नजर नहीं आए. दरअसल, उन्हें शुक्रवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है. यह बच्चों को दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसे हासिल करना वैभव के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

गिल- अभिषेक टीम में नहीं

शुभमन गिल एक बार फिर आज पंजाब की ओर से नहीं खेल रहे हैं. वहीं, आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा भी टीम का हिस्सा नहीं हैं. छत्तीसगढ़ के खिलाफ आज के मुकाबले में पंजाब की कप्तानी प्रभसिमरन सिंह कर रहे हैं. टीम में सलील अरोड़ा, नमन धीर और रामनदीप सिंह जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे.