Bhopal: कांग्रेस ने पंडित प्रदीप मिश्रा से की मुलाकात, गौमाता की रक्षा के लिए मांगा समर्थन

गौमाता की हत्या और लगातार हो रही गौमांस तस्करी के गंभीर मामलों को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात की है।

Bhopal: कांग्रेस ने पंडित प्रदीप मिश्रा से की मुलाकात, गौमाता की रक्षा के लिए मांगा समर्थन

भोपाल:गौमाता की हत्या और लगातार हो रही गौमांस तस्करी के गंभीर मामलों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चिंता बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात की है।

गौमांस तस्करी को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग

इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य गौमाता की रक्षा के लिए उनका नैतिक समर्थन प्राप्त करना और समाज में इस विषय को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाना रहा।मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल नगर निगम के महापौर मालती राय, MIC मेंबर तथा स्लॉटर संचालन की अनुमति देने वाले तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

कांग्रेस ने नगर निगम अधिकारियों पर उठाया सवाल

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि यदि समय रहते जिम्मेदारों पर सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। उन्होंने प्रशासन से गौमाता की सुरक्षा को लेकर ठोस और प्रभावी नीति लागू करने की मांग भी की।पंडित प्रदीप मिश्रा  ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और गौमाता की रक्षा के इस संकल्प का समर्थन किया।

गौमाता सुरक्षा को लेकर जनआंदोलन की तैयारी

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस विषय पर एकजुट होकर कार्य करने की अपील की और गौमाता संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि गौमाता की सुरक्षा को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा और इस दिशा में जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।