21 नवंबर को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे भोपाल

21 नवंबर को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे भोपाल पद से इस्तीफा देने के बाद पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

21 नवंबर को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आएंगे भोपाल

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 21 नवंबर को भोपाल आएंगे। पद छोड़ने के बाद धनखड़ का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। जिसमें वे संबोधन देंगे। भोपाल के रवीन्द्र भवन में 21 नवंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य की किताब "हम और यह विश्व" का विमोचन होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ संबोधन देंगे। कार्यक्रम में वृंदावन के श्री आनंदम धाम आश्रम के पीठाधीश्वर रीतेश्वर जी महाराज और वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे