उज्जैन कोठी रोड पर राहगीरी आनंदोत्सव, CM मोहन यादव होंगे शामिल
उज्जैन के शहर की कोठी रोड पर आयोजित राहगीरी आनंदोत्सव इस बार खास रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।
उज्जैन के शहर की कोठी रोड पर आयोजित राहगीरी आनंदोत्सव इस बार खास रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। आयोजन के दौरान नागरिकों के लिए स्वास्थ्य और योग सत्रों के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। राहगीरी आनंदोत्सव की विशेष पहचान इस बार श्रीअन्न (मोटे अनाज) से तैयार व्यंजन होंगे। कृषि विभाग के अनुसार मोटे अनाज से बने हलवा, लड्डू और खिचड़ी जैसे पौष्टिक व्यंजन आमजन को निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
इसके अलावा विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा पोहा, जूस, रेवड़ी, ताजे फल, अंकुरित आहार और स्वास्थ्यवर्धक सूप की स्टॉल लगाई जाएंगी। कुछ स्टॉलों पर निशुल्क सेवाएं दी जाएंगी, जबकि कुछ पर निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
उज्जैन दौरे का मिनिट टू मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आगर रोड़ स्थित अटल परिसर फाजलपुरा में आधुनिक और बहुउद्देशीय खेल एवं मनोरंजन सुविधाओं से युक्त स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का लोकार्पण करेंगे। एक ही स्थान पर खेल एवं मनोरंजन की सुविधाओं से सुसज्जित स्पोर्टस कॉम्पलेक्स 28 करोड़ 31 लाख रुपये से निर्मित किया गया है।
इसके साथ ही आर.डी. गार्गी मेडिकल कॉलेज के नव निर्मित ऑडिटोरियम एवं कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण कर मेडिकल कॉलेज की रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव रत्नाखेड़ी में पाटीदार समाज के प्रांतीय कार्यालय का भूमि-पूजन और हरि फाटक पुल 2 लेन से चौड़ीकरण कर 6 लेन में करने का भूमि-पूजन भी करेंगे। साथ ही ग्राम डेंडिया में महालोक होटल एवं रिसोर्ट का शुभारंभ किया जायेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राहगिरी आनंदोत्सव-2026 के तहत आयोजित कार्यक्रमों, उड़ान कार्यक्रम के तहत मानसिक रूप से अविकसित बच्चों, दृष्टिबाधित बालक एवं बालिकाओं से भेंट कर उनके द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन कर बच्चों को पुरस्कृत भी करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्या भारती भवन उज्जैन में आयोजित निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर अभियान का शुभारंभ भी करेंगे।
pushpendra 
