घिनौनी हरकत, युवक ने गाय के साथ की शर्मनाक करतूत, हिंदूवादी संगठनों ने 3 दुकानों में लगाई आग

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक युवक ने गाय के साथ रेप जैसी घिनौनी हरकत की है.

घिनौनी हरकत, युवक ने गाय के साथ की शर्मनाक करतूत, हिंदूवादी संगठनों ने 3 दुकानों में लगाई आग
GOOGLE

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने गाय के साथ रेप जैसी घिनौनी हरकत की है. मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. आक्रोशित हिंदूवादी संगठनों ने इलाके में 3 दुकानों में आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की. इसके बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला? 

गाय से रेप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद तनाव फैल गया और आक्रोशित हिन्दूवादी संगठनों ने तीन दुकानें जलाकर तोडफोड़ की. जलाई गई दुकानों में दो पंचर की और एक रेडियो की दुकान थी. पुलिस ने फायर बिग्रेड से दुकानों की आग पर काबू पा लिया है.  

वहीं अब्बू नाम के आरोपी युवक को भी हिरासत में ले लिया है. घटना रविवार को जिला मुख्यालय से करीब 110 किमी दूर दामजीपुरा की है. घटना के बाद से तनाव का माहौल है. गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.  मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद सुबह 10 बजे से ही बवाल शुरू हो गया था. आक्रोशित भीड़ ने सबसे पहले आरोपी की दुकान में आग लगाई, इसके बाद पास की एक अन्य दुकान में भी तोडफ़ोड़ कर आगजनी की. घटना की खबर फैलते ही हिंदू संगठनों में गुस्सा भड़क उठा और आसपास के जिलों से भी लोग दामजीपुरा पहुंचने लगे.