BHOPAL: लल्लू रईस के घर फायरिंग, बेटे इमरान को लगी गोली
भोपाल के अशोका गार्डन में लल्लू रईस के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें उनके बेटे इमरान घायल हो गए। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश के चलते हमले की आशंका जताई जा रही है।
भोपाल के कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग अशोका गार्डन स्थित लल्लू रईस के घर पर हुई. इस हमले में लल्लू के बेटे इमरान को गोली लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हमलावर घर के बाहर पहुंचे और करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

गोली लगने से घायल इमरान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस फायरिंग मामले में शादाब गेट, शाबर मौलाना, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज पर गोली चलाने के आरोप लगे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

