कटनी में आज किसान सम्मेलन, मुख्यमंत्री 243 करोड़ के कार्यों का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कटनी के बरही में किसान सम्मेलन में शामिल होकर 243.22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

कटनी में आज किसान सम्मेलन, मुख्यमंत्री 243 करोड़ के कार्यों का करेंगे शिलान्यास
google

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कटनी के बरही में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं। यहां वे 243.22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मुख्यमंत्री बरही के बड़े तालाब के सौंदर्यीकरण की भी शुरुआत करेंगे। साथ ही विजयनाथ धाम मंदिर प्रांगण सभा स्थल तक आभार रैली में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसान सम्मेलन में पहुंचकर वहां लगाई गई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इस दौरान वे कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी भी लेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री कृषक मित्र योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, सुपर सीडर, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, स्व-सहायता समूह बैंक योजना और रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म होम स्टे योजना से लाभान्वित 7 हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी करेंगे।